Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

एक टिकट खिड़की बंद!

Advertiesment
हमें फॉलो करें रेलवे
इटारसी , शुक्रवार, 27 जनवरी 2012 (20:57 IST)
रेलवे स्टेशन के टिकट घर पर कर्मचारियों की कमी से अचानक समस्या आ गई है। टिकट घर में 16 कर्मचारी पदस्थ थे, जिनमें से 6 को एक साथ रिलीव कर दिया गया है। ऐसे में बचे हुए कर्मचारियों पर वर्क लोड अधिक हो गया है। जिससे एक टिकट खिड़की बंद कर दी गई है। इस कारण यात्रियों को भारी असुविधा उठानी पड़ रही है। इसको लेकर वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के पदाधिकारियों आवाज उठाई है। जंक्शन पर स्थित टिकट घर से प्रतिदिन 11 हजार टिकट बिकती है। इन टिकटों को बेचने के लिए तीन टिकट खिड़की है। लेकिन आज एक खिड़की बंद थी। जिससे यात्रियों को लंबी लाइन में लगना पड़ रहा था। इसके चलते कई यात्रियों की ट्रेन छूट गई। यात्रियों ने इसको लेकर हंगामा भी मचाया। यात्रियों की दिक्कत को देखकर वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजूदर संघ के पदाधिकारी वहां पहुंचे। उन्होंने डीसीआई बीएल मीना से टिकट खिड़की बंद होने का कारण पूछा तो पता चला कि टिकट घर में पदस्थ 16 कर्मचारियो में से 6 को अचानक एक साथ रिलीव कर दिया गया है। जिससे व्यवस्था गड़बड़ा गई। उल्लेखनीय है कि सभी के स्थानांतरण आदेश पहले हो चुके थे।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi