Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गुमटी रखने पर विवाद

Advertiesment
हमें फॉलो करें आलीराजपुर
आलीराजपुर , सोमवार, 7 नवंबर 2011 (00:58 IST)
नगर के सिनेमा चौराहे पर रविवार दोपहर एक महिला दुकानदार द्वारा गुमटी रखने पर पड़ोस के अन्य दुकानदारों से विवाद हो गया। दोनों ने उक्त खाली जगह अपनी होने के दावे किए। मामले ने तूल पकड़ा तो मौके पर पुलिस अधिकारी, जवान व नपा सीएमओ अशोक भमोलिया भी पहॅुंचे। इस बीच वरिष्ठ भाजपा नेता भी आ गए। करीब डेढ़ घंटे तक विवाद चलता रहा। एक पक्ष का कहना था कि न्यायालय द्वारा उक्त स्थान उसे मिला है। जबकि दूसरे पक्ष का कहना था कि उक्त जगह नपा ने किसी को नही दी है। दोनों पक्ष अपनी माँग पर अड़े रहे। अंततः गुमटी विवाद वाली जगह न रखते हुए मार्ग के किनारे रख दी गई। श्री भमोलिया का कहना था कि न्यायालय ने सिर्फ पान की गुमटी लगाने व उस महिला को ही गुमटी चलाने के आदेश दिए हैं। यदि बड़ी गुमटी लगाई गई व गुमटी कोई दूसरा संचालित करेगा तो न्यायालय के आदेश का उल्लंघन होगा। हम गुमटी उठाने की कार्रवाई करेंगे।-निप्र


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi