Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ग्रीन बेल्ट की जमीन पर भूमाफियाओं की नजरें

Advertiesment
हमें फॉलो करें मनासा
नीमच , गुरुवार, 29 दिसंबर 2011 (23:05 IST)
जिले के मनासा में अवैधानिक रूप से कॉलोनियों के नाम पर भूमाफियाओं द्वारा मनमाफिक तरीके से भूखंड काटकर लाखों के वारे-न्यारे किए जा रहे हैं। कुछ भूमाफियाओं ने तो ग्रीन बेल्ट की जमीन पर कॉलोनी काटने की भी तैयारी कर ली है। पूरे मामले की जानकारी होने के बाद भी प्रशासन के अधिकारी मौन हैं।


नीमच-मनासा मार्ग पर भूमाफियाओं द्वारा सबसे ज्यादा ग्रीन बेल्ट की जमीन पर कब्जा जमाने की कवायद की जा रही है। सूत्र बताते हैं कि कुछ भूमाफियाओं ने राजनीतिक पहुँच के चलते इस खेल की जमावट कर रखी है। जिसके आगे प्रशासन भी बेबस बना हुआ है। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों भी शासन स्तर तक मुख्यमंत्री को मनासा में हो रहे कॉलोनियों के अवैध कारोबार के बारे में शिकायत की गई थी। साथ ही प्रशासन को भी समय-समय पर अवगत कराया जा रहा है। -निप्र


जल्द होगी कार्यवाही

ग्रीन बेल्ट की जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ निष्पक्षता के साथ कार्यवाही जल्द ही की जाएगी। ग्रीन बेल्ट की भूमि के अन्य उपयोग की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती। -राजेन्द्र लुहाड़िया, तहसीलदार, मनासा


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi