Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पड़वा पर होगा रंगोली संग गोवर्धन पूजा का आयोजन

Advertiesment
हमें फॉलो करें आयोजन
शाजापुर , सोमवार, 24 अक्टूबर 2011 (09:00 IST)
आगर-मालवा के छावनी के झंडा चौक में दीपावली के दूसरे दिन पड़वा की शाम 'रंगोली संग गोवर्धन पूजा' का आयोजन होगा। इसमें स्कूल-कॉलेज के छात्रा-छात्राएँ तथा चयनित महिलाएँ आकर्षक रंगोली बनाएँगी।


आयोजन से जुड़े राजेश देसाई ने जानकारी देते हुए बताया कि यह रंगोली कार्यक्रम प्रतियोगिता के रूप में होगा। इसमें पुरस्कार के लिए 4 समूह वर्ग बनाए गए हैं। प्रत्येक वर्ग में प्रथम, द्वितीय, तृतीय कृतियों को विशिष्टजन के हाथों स्मृति चिह्न प्रदान किए जाएँग। छात्राओं की प्रविष्टियाँ निर्धारित संख्या में स्कूल, कॉलेज के माध्यम से बुलवाई गई हैं, जबकि महिला वर्ग की प्रतिभागियों का चयन आयोजनकर्ता द्वारा किया जाएगा।


श्री देसाई ने बताया कि इस प्रतियोगी के अलावा आयोजन स्थल पर गौमाता के गोबर से बनाए गोवर्धन की पूजा एवं परिक्रमा आमजन कर सकेंगे। रंगोली मंडने का कार्य मध्याह्न 3.30 से सायं 6 बजे तक होगा। कार्यक्रम की तैयारी में आयोजन मंडल के ओमप्रकाश गर्ग, गिरीश नागर, सुधीर जैन, अशोक प्रजापत, मनीष शर्मा, पवन मालानी सहित सभी वैष्णवजन जुटे हुए हैं। गोवर्धनजी की पूजा एवं परिक्रमा के साथ ही छप्पन भोग भी सामूहिक रूप से वैष्णवजन द्वारा लगाया जाएगा।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi