दो जनवरी को रेडिट एएमए पर एक अज्ञात युवक ने अपनी विचित्र बीमारी की जानकारी दी। इस व्यक्ति के दो लिंग हैं और ऐसा साठ लाख लोगों में से किसी एक के साथ होता है। उसने अपनी बीमारी की ऑनलाइन तस्वीर भी भेजी थी। इस समाचार के सार्वजनिक होने के बाद इस व्यक्ति से हजारों लोगों ने तरह-तरह के सवाल पूछे जिसने इन प्रश्नों के उत्तर भी दिए।
इस बीमारी को डाईफैलिया कहा जाता है और यह अमेरिका में साठ लाख लोगों में से किसी एक व्यक्ति में होती है। इस अज्ञात व्यक्ति ने अपना छद्म नाम 'डबलडिकड्यूड' बताया है। उसका दावा है कि उसकी यह बीमारी पैदाइशी है। उसने अपनी इस बीमारी की दो तस्वीरों को दिनांक और समय के साथ रेडिट पर अपलोड किया था।
अगले पेज पर पढ़ें...दो लिंग वाले इस विचित्र व्यक्ति के अनुभव...
कॉम्प्लेक्स डॉट कॉम और डेली मेल पर दो जनवरी को छपी खबर के अनुसार, दो लिंग वाले उस शख्स ने रेडिट एएमए के माध्यम से अपनी बात में दो लिंगों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि उसके दोनों ही लिंग स्वतंत्र रूप से सक्रिय हैं और वह इन दोनों से काम करने में सक्षम है।
इस व्यक्ति ने रेडिट पर 'आस्क मी एनीथिंग' विचार विमर्श पर भी भाग लिया था और इस पर बहुत सारे लोगों के सवालों के जवाब दिए। उसने यह भी बताया कि इस बीमारी से उसका जीवन किस तरह प्रभावित हुआ है। उससे जब पूछा गया कि जब वे उनके बारे में जानती हैं तो महिलाओं की क्या प्रतिक्रिया होती है।
क्या सोचती हैं महिलाएं इसके बारे में...पढ़ें अगले पेज पर...
डबलडिकड्यूड ने कहा यह लड़कियों पर निर्भर करता है। कुछ महिलाओं ने इस बात को माना तो कुछ ने इसे फर्जी मामला माना। कुछ लोगों ने उन्हें गालियां भी दीं।
जब उससे पूछा गया कि पहली बार जब किसी ने इस बात पर ध्यान दिया तो इसकी क्या प्रतिक्रिया थी, उसका कहना था कि एक जिम में मेरे साथ एक युवा कसरत कर रहा था। वह वैगी शॉर्ट्स पहनकर कसरत कर रहा था। यह शॉर्ट्स बहुत ढीली भी थी।
उसने किसी तरह अनुमान लगा लिया और उससे इस बारे में पूछा। उसने लॉकर रूम में इन्हें दिखाने की भी जिद की। मैंने उससे पूछा कि क्या वह गे या कुछ और है? उसने कहा- नहीं लेकिन मैं अब सोचता हूं कि अब गे हो गया हूं।
क्या दोनों लिंगों में तनाव पैदा होता है... पढ़ें अगले पेज पर...
उससे पूछा कि क्या उसके दोनों लिंगों में इरेक्शन (तनाव) होता है और उसे कैसे लगता है? उसका कहना है कि पहले मेरा बायां लिंग कुछ हद तक तनाव में आता है, लेकिन एक स्थिति पर आकर इसका तनाव (इरेक्शन) रुक जाता है। इसके बाद दायां सक्रिय हो जाता है। अगर मैं काफी उत्तेजित हूं तो बायां लिंग कड़ा होता जाता है। लेकिन कभी-कभी दोनों ही लिंगों में स्तंभन हो जाता है।
उससे पूछा गया कि क्या दोनों ही लिंग पैंट के एक ओर लटकते रहते हैं या फिर वे सीम (जोड़ की पतली सतह) पर अलग अलग बंट जाते हैं? सर्दियों को छोड़कर जब तक मैं सीधी खड़ी स्थिति में कमांडो की तरह चलता हूं तो दोनों अलग-अलग रहते हैं, लेकिन सीम पर तकलीफ होती है क्योंकि यह बहुत ही नाजुक और संवेदनशील है।
एक दिन में कितने बार ऑर्गेज्म... पढ़ें अगले पेज पर...
ऐसी हालत में प्रोस्टेट का क्या होता है? उसका कहना है कि अगर वीर्य का पर्याप्त स्खलन नहीं होता है तो मुझे प्रोस्टेट में जलन का अनुभव होता है। शायद मैं अकेला ऐसा आदमी हूं जो कि प्रत्येक दिन या दो दिनों में एक बार चरम सुख (ऑर्गेज्म) का अनुभव करता हूं।
मेरे प्रोस्टेट में बहुत वीर्य बनता है इसलिए मुझे इसे प्रत्येक कुछेक दिनों में बाहर निकालना पड़ता है। अगर ऐसा न करूं तो प्रोस्टेट फूल जाता है और इसमें तकलीफ होती है। जब उससे पूछा गया कि क्या कभी उसे एक लिंग को सर्जरी से अलग करवाने के बारे में पूछा तो उसका कहना था कि किशोरावस्था में सोचा लेकिन अब बिलकुल नहीं। जब उससे पूछा गया कि क्या वह हाई स्कूल लॉकर रूम में एक सुपरस्टार थे? शुरुआत में ऐसा था, लेकिन बाद में यह मजाक का विषय बन गया।
जब डॉक्टरों ने परीक्षण किया तो क्या बोली मां... पढ़ें अगले पेज पर...
उसकी मां ने डॉक्टरों से बहुत कम अवसरों पर उसका परीक्षण कराया है। उनका कहना था कि मेरा बेटा चिड़ियाघर का कोई जानवर नहीं है। एक बार तो डॉक्टर के परीक्षण करने के लिए जोर देने पर उन्होंने उसे थप्पड़ रसीद कर दिया था।
जब उससे पूछा गया कि क्या उसने कभी एक पोर्न स्टार के तौर पर काम करने के बारे में सोचा तो उनका उत्तर था कि कुछेक वर्षों पहले मैंने थोड़ा बहुत काम किया था, लेकिन बाद में ऐसा करने के खिलाफ फैसला कर लिया। मैं पैसों के लिए यह सब नहीं करता था इसलिए अब खुश हूं क्योंकि मुझे बहुत ज्यादा पैसों की जरूरत नहीं है।
यह व्यक्ति बाईसेक्सुअल है और उसके एक पुरुष और एक महिला से संबंध हैं। वह दोनों से ही पेशाब कर सकता है या वीर्य निकाल सकता है। वह कुछ समय पहले ही अपने वर्तमान बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड से मिला है और तब से तीनों साथ रहते हैं।
जब लोग उसके लिंग को छूते हैं.... पढ़ें अगले पेज पर...
उसका कहना है कि महिलाओं से ही संबंध रखने वालों में उनके शरीर को लेकर बहुत रुचि होती है और वे उसके साथ सेक्स संबंधों में रुचि रखते हैं। ज्यादातर लोग उसके लिंग को छूते हैं और उसके साथ खेलना पसंद करते हैं। दो लिंग होने के कारण वह ग्रुप सेक्स में भाग लेता है। एक बार तो उसने एक ऐसे यौन संबंधों में भाग लिया जिसमें तीन पुरुषों और तीन महिलाओं ने भाग लिया था।
प्रत्येक साठ लाख में एक अमेरिका में ऐसा व्यक्ति पैदा होता है जो कि दो लिंग या दो गुदाओं के साथ पैदा होता है। किन्हीं मामलों में दोनों लिंग समान होते हैं, लेकिन कभी-कभी एक छोटा होता है और दूसरा बड़ा। ऐसा आदमी किसी एक या दोनों के साथ पेशाब कर सकता है। वर्ष 1609 में पहली बार डॉ. जोहानास जैकब वेकर ने इस बीमारी से ग्रस्त एक इतालवी सैनिक को देखा था जोकि बोलोना का रहने वाला था।