Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सेंसेशनल सेरेना

Advertiesment
हमें फॉलो करें युवा
ND
ND
टेनिस स्टार सेरेना जमैका विलियम्स ने मात्र 14 वर्ष की उम्र में टेनिस के मैदान में कदम रखते हुए अपने 14 साल के व्यावसायिक करियर में 23 ग्रैंड स्लेम खिताबों पर कब्जा किया। इसमे से 11 तो एकल खिताब हैं। अपनी चोटों से हैरान-परेशान सेरेना ने तब टेनिस विश्व को हतप्रभ कर दिया और टेनिस की महारानी बन गईं। वे दमदार सेरेना हैं और इसका अहसास भी है तभी तो वे वर्तमान में नंबर वन पर हैं। अपने करियर में पाँच मर्तबा वे इस शीर्ष को छू चुकी हैं और अब तक थकान का कोई निशान नहीं है।

रशियन ब्रिगेड के वर्चस्व वाली टेनिस की दुनिया में यदि कोई अमेरिकन टक्कर देने का माद्दा रखती हैं तो वे सेरेना विलियम्स ही हैं। अपने ग्रैंड स्लैम खिताबी सफर का आगाज सेरेना ने 1999 में यूएस ओपन जीतकर किया। वर्ष 2009 में ऑस्ट्रेलियाई ओपन व विम्बल्डन जीतकर अपनी एकल जीत की संख्या 11 कर ली। 10 युगल खिताबों के साथ-साथ सेरेना 2000 व 2009 में ओलिम्पिक युगल को भी स्वर्णिम बना चुकी हैं।

चार बार ऑस्ट्रेलियन, तीन-तीन बार विम्बल्डन व यूएस ओपन तथा एक बार फ्रेंच ओपन जीतकर सेरेना ने चारों खिताबों पर अपनी खेल विलक्षणता स्थापित की है। यही नहीं, युगल मुकाबलों में भी उन्होंने इसी करिश्मे को अंजाम दिया है। वर्तमान दौड़ में वे अमेरिकन टेनिस चुनौती के रूप में विश्व टेनिस पर छाई हुई हैं। 2009 सेरेना के लिए खुशनुमा वर्ष रहा है। इस वर्ष न केवल उन्होंने पाँच ग्रैंड स्लेम खिताब (दो एकल, तीन युगल) जीते बल्कि 66 लाख डॉलर प्राप्त करते हुए किसी भी महिला टेनिस खिलाड़ी द्वारा एक वर्ष में कमाई का यह रिकॉर्ड भी बनाया है।

वैसे भी 14 वर्षों में 2 करोड़ 85 लाख डॉलर पाना कोई हँसी खेल नहीं है। सेरेना ने खेल-खेल में ही इसे पा लिया है और कोई अन्य महिला सेरेना के आसपास भी नहीं है। भले ही उनके पास सूरत नहीं फिर भी सेरेना अपनी सेक्सी अदाओं को लेकर युवा धड़कनों में हैं। हाल ही में एक खेल पत्रिका के लिए उन्होंने 'न्‍यूड' फोटो देकर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। कुछ भी हो, सेरेना ने अपने खेल और अदाओं से सेंसेशन पैदा किया है। यह सफर जारी है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi