Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हैरी पॉटर : आखिरी जंग

Advertiesment
हमें फॉलो करें युवा
ND
जादू की अनोखी दुनिया हर सदी में कहानियों, किताबों के जरिए बचपन को उम्मीदों भरा बनाती रही है। दुनिया के अनजाने कोने में बसे हॉगवर्ट्‌स का जादूई किरदार हैरी पॉटर हमसे बिछड़ रहा है। हैरी के साथ आज उसके जाने कितने प्रशंसक, बच्चे से कब जवान हो गए पता ही नहीं चला। आखिरकार हॉगवर्ट्‌स एक्सप्रेस के पहियों पर ब्रेक लग ही गया। जेके रोलिंग की स्याही से सेल्यूलाइड का ये सफर अब परीकथा की तरह लगता है। अब वॉल्डिमॉर्ट और हैरी आमने-सामने हैं, अच्छाई और बुराई की इस जंग के अंजाम को देखने के लिए सारी दुनिया बेसब्र हो रही है। युवा का ये हैरी स्पेशल हैरी के स्पर्श से होकर गुजरे उस बचपन को एक सलामी है, जो हॉगवर्ट्‌स की छुट्टियाँ खत्म होने का इंतजार हर साल करते थे।

सफर की शुरुआत
हैरी पॉटर की लेखिका जेके रोलिंग का बचपन इंग्लैंड के ग्रामीण इलाके में बीता। उन यादों का हिस्सा अक्सर पॉटर नावेल और फिल्मों में दिखाई देता है। 1990 में रोलिंग के मैनचेस्टर से लंदन तक चार घंटे के ट्रेन के सफर ने उनकी जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी। पॉटर के आइडिया ने इसी सफर में जन्म लिया। जब वे क्लैपहेम जंक्शन पर पहुँचे तो हैरी अस्तित्व में आ चुका था। 1995 में हैरी एंड द सॉर्सरर्स स्टोन की प्रति तैयार कर उन्होंने प्रकाशकों के पास जाना शुरू किया। आखिरकार ब्लूम्सबैरी ने उनकी किताब को मंजूर कर लिया। अब जल्द ही पॉटर दुनिया पर छा जाने वाला था। 1999 में रोलिंग ने वॉर्नर ब्रदर्स के साथ पॉटर पर फिल्म बनाने का समझौता किया। उनकी शर्तों में दिवंगत आइरिश अभिनेता रिचर्ड हैरिस (डंबलडोर) सहित आइरिश मूल के कई कलाकारों को फिल्म में मौका देने की बात थी। सन 2000 में फिल्म प्रोड्‌यूसर डेविड हेमेन ने डेनियल रेडक्लिफ, रूपर्ट और एम्मा वॉटसन को सात महीनों में खोज निकाला। अब हैरी के परदे पर आने का रास्ता साफ हो चुका था। 2001 में निर्देशक क्रिस कोलंबस के निर्देशन में बनी पहली फिल्म हैरी पॉटर एंड द सॉर्सरर्स स्टोन ने कामयाबी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। अब हैरी पॉटर बड़े परदे का शहंशाह बन चुका था।

अब तक का सफ
सॉर्सरर्स स्टोन (2001)
* निर्देशक- क्रिस कोलंबस।
* बजट- 125 मिलियन डॉलर।
* कुल कमाई- 975 मिलियन डॉलर।
ग्यारह साल का हैरी पॉटर काफी समय वास्तविक दुनिया में जिंदगी बिताने के बाद जादू की दुनिया के हॉगवर्ट्‌स स्कूल ऑफ विचक्राफ्ट एंड विजर्ड्री में एडमिशन लेता है। इस स्कूल में जादू, मंत्र और छड़ी से जादू दिखाना आम बात है। यहाँ उसके नए दोस्त बने रॉन और हरमाइनी लॉर्ड वॉल्डिमॉर्ट के खिलाफ लड़ाई में उसका साथ देते हैं।

ऑर्डर ऑफ द फिनिक्स (2007)
* निर्देशक- डेविड येट्‌स।
* बजट-150 मिलियन डॉलर।
* कुल कमाई- 938 मिलियन डॉलर।
डंबलडोर को मालूम है कि वॉल्डिमॉर्ट वापसी करने वाला है, इसलिए वह एक सीक्रेट ऑर्गनाइजेशन पुनः जगाता है। वह पॉटर को बताता है कि अब खतरा नजदीक है। रॉन और हरमाइनी भी डंबलडोर आर्मी में शामिल हो चुके हैं। वॉल्डिमॉर्ट मैजिक मिनिस्टरी पर कब्जा करने का प्लान बना रहा है। डंबलडोर को मालूम है कि आखिरी लड़ाई नजदीक है।

द चेंबर ऑफ सीक्रेट्‌स (2002)
* निर्देशक- क्रिस कोलंबस।
* बजट- 100 मिलियन डॉलर।
* कुल कमाई- 879 मिलियन डॉलर।
स्कूल के दूसरे साल में अचानक ही बुरी घटनाएँ होने लगती हैं। स्टूडेंट्‌स पर कोई अनजानी ताकत जानलेवा हमले कर रही है। हैरी और हरमाइनी मिलकर चेंबर ऑफ सीक्रेट्‌स खोज निकालते हैं। यहाँ उनका सामना पहली बार टॉम रिडल के रूप में वॉल्डिमॉर्ट से होता है। मुकाबले में हारने के बाद वॉल्डिमॉर्ट फिर हॉगवर्ट्‌स लौटने की तैयारी करता है।

हाफ ब्लड प्रिंस (2009)
* निर्देशक- डेविड येट्‌स।
* बजट- 250 मिलियन डॉलर।
* कुल कमाई- 934 मिलियन डॉलर।
हॉगवर्ट्‌स स्कूल का छठे साल हैरी पॉटर को हाफ ब्लड प्रिंस की किताब मिलती है। इस किताब से पॉटर अतीत में छुपे कई राजों के बारे में जानता है। वॉल्डिमॉर्ट और उसके डेथ ईटर का आतंक बढ़ गया है। डंबलडोर की मौत हैरी, रॉन और हरमाइनी को हिलाकर रख देती है। हैरी को एक बार फिर अकेलेपन का एहसास होता है।

प्रिजनर ऑफ एजकबेन (2004)
* निर्देशक- अलफोंसो कॉरान।
* बजट- 130 मिलियन डॉलर।
* कुल कमाई- 796 मिलियन डॉलर।
यह फिल्म हैरी पॉटर की जिंदगी का नया अध्याय खोलती है। हैरी की मुलाकात उसके गॉडफादर सीरिस ब्लैक से होती है। इस भाग में हैरी पिशाचों से लड़ना सीखता है। वह एजकबेन का रहस्य जानने की कोशिश करता है। हरमाइनी और पॉटर मिलकर ब्लैक को एजकबेन में कैद होने से बचाते हैं।

डेथली हैलोज (2010)
* निर्देशक-डेविड येट्‌स।
* बजट- 250 मिलियन डॉलर।
* कुल कमाई- 955 मिलियन डॉलर।
पिछले साल स्कूल में हुई खतरनाक घटनाओं के बाद हैरी, रॉन और हरमाइनी वॉल्डिमॉर्ट के बचे हुए होर्क्रक्स खोजने की कोशिश करते हैं। मैजिक मिनिस्टरी बदल जाने के बाद तीनों को वहाँ से कोई मदद नहीं मिल रही है। इस भाग में वे एक रोमांचक अभियान पर निकलते हैं। परिस्थितियाँ बता रही हैं कि अंधेरे के बादशाह से आखिरी लड़ाई इतनी आसान नहीं होगी।

गॉबलेट ऑफ फायर (2005)
* निर्देशक- माइक नेवेल।
* बजट- 150 मिलियन डॉलर।
* कुल कमाई- 896 मिलियन डॉलर।
इस साल हॉगवर्ट्‌स एक विजार्ड टूर्नामेंट की घोषणा करता है। पॉटर और तीन लड़कों को इस खतरनाक टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए चुना जाता है। उनको नहीं मालूम है कि इस खेल की आड़ में वॉल्डिमॉर्ट खतरनाक हमला करने वाला है। वॉल्डिमॉर्ट की वापसी बेहद डराने वाली होती है। इस खतरनाक खेल में सेड्रिक डिगरी की मौत हो जाती है।

डेथली हैलोज- पार्ट टू थ्रीडी (2011)
* निर्देशक-डेविड येट्‌स।
* बजट- 250 मिलियन डॉलर।
वॉल्डिमॉर्ट को डंबलडोर की जादू की छड़ी मिल चुकी है और इस शैतान को अब रोकना मुश्किल है। हैरी बचे हुए होर्क्रक्स खोज रहा है, वॉल्डिमॉर्ट को रोकने के लिए होर्क्रक्स मिलना बहुत जरूरी है। हैरी, रॉन हरमाइनी वॉल्डिमॉर्ट की खतरनाक आर्मी के सामने खड़े हैं एक आखिरी मुकाबले के लिए।
(सारी फिल्मों की कुल कमाई 6 बिलियन डॉलर से ज्यादा (कमाई वर्ल्ड वाइड रीलिज में )

रिव्यूज
रोटेन टमेटोजे ने लंदन में हुए प्रीमियर के बाद फिल्म को दस में से आठ रैटिंग दी है। इस वेबसाइट के मुताबिक पॉटर की फाइनल मूवी सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर देगी। इसके अनुसार दुनिया के 96 प्रतिशत फिल्मी दर्शक यह फिल्म देखना चाहते हैं। द डेली टेलीग्राफ के फिलिप वोमाक ने आखिरी पार्ट को पॉटर सीरिज का आदर्श अंत बताया है। वोमाक ने कहा कि इस फिल्म में बॉक्स ऑफिस पर राज करने की पूरी क्षमता है। टूडे डॉट काम के डेव व्हाइट ने लिखा है कि पॉटर फैंस के लिए यह एक कम्प्लीट एंटरटेनर साबित होगी।

प्रीमियर स्पेशल
हैरी पॉटर की आखिरी फिल्म डेथली हैलोज के प्रीमियर के मौके पर लंदन के ट्रेफलगार स्क्वेयर पर अपने चहेते कलाकारों को देखने के लिए प्रशंसक बारिश और सुरक्षा प्रबंधों से डटकर मुकाबला करते दिख रहे थे। अपने दीवानों को अलविदा कहते समय डेनियल, एम्मा समेत पॉटर टीम की आँखें नम हो गईं।

- विपुल रेगे


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi