Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

फोटोग्राफी में बनाएं बेहतरीन कैरियर

Advertiesment
हमें फॉलो करें फोटोग्राफी
ND
आज के युग में फोटोग्राफी किसी परिचय की मोहताज नहीं है। किसी छवि को प्रकाश की क्रिया द्वारा संवेदनशील सामग्री पर उतारने की प्रक्रिया फोटोग्राफी कहलाती है। आमतौर पर किसी लैंस द्वारा कैमरे में किसी वस्तु की छवि के निर्माण को फोटोग्राफी कहते हैं। फोटोग्राफी आज बेहतरीन प्रसार माध्यम मानी जाती है।

फोटोग्राफरों द्वारा जीवन की हर घटना को कैमरे में कैद कर उसे ज्यों का त्यों प्रस्तुत किया जाता है। फोटोग्राफी शौक भी है और आजीविका कमाने का साधन भी है। आज कई प्रसिद्ध फोटोग्राफर दुनिया में नाम भी कमा रहे हैं और अपने कैमरा कौशल का मुहमांगा दाम भी पा रहे हैं।

फोटोग्राफी एक कला है और कला कभी एक स्वरूप में बंधी नहीं रहती, इसलिए फोटोग्राफी के भी कई स्वरूप हैं। इन स्वरूपों में स्थिर चित्र या पोट्रेट फोटोग्राफी, कमर्शियल फोटोग्राफी, एडवरटाइजिंग फोटोग्राफी, इंडस्ट्रियल फोटोग्राफी, फैशन फोटोग्राफी, फीचर फोटोग्राफी और एस्ट्रोनामिकल फोटोग्राफी शामिल हैं।

संभावनाएं/कार्यक्षेत्र- इस दुनिया में जितनी भी विविधताएं हैं सभी फोटोग्राफी का विषय हैं। कब, क्या, कहां फोटोग्राफी का विषय बन जाए, कहा नहीं जा सकता, इसलिए फोटोग्राफी का कार्यक्षेत्र भी किसी समा में बांधकर नहीं रखा जा सकता है। जहां तक फोटोग्राफी के क्षेत्र में संभावनाओं का प्रश्न है, यहां संभावनाएं ही संभावनाएं हैं। यह संभावनाएं कौशल और चुनौतियों में छिपी हुई हैं, जिसे होनहार तथा चुनौतियों का सामना करने वाला फोटोग्राफर ही खोज सकता है।

फोटोग्राफर पत्र-पत्रिकाओं के लिए एडिटोरियल फोटोग्राफी कर सकता है या घने जंगलों में जाकर वन्य जीवों के फोटो उतारकर वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर भी बन सकता है। किसी के चेहरे की तसवीर खींचने में हुनर पाकर पोट्रेट फोटोग्राफर बना जा सकता है या कमर्शियल/न्यूज/फोटोग्राफर के रूप में करियर चमकाया जा सकता है या अपना स्टूडियो खोलकर स्वरोजगार किया जा सकता है।

यहां से करें कोर्स
- बरकतुल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल
- भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली
- जवाहरलाल नेहरू तकनीकी विश्वविद्यालय, हैदराबाद
- एफटीआईआई, पुणे

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi