Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

यहाँ से करें भूकंप इंजीनियरिंग

Advertiesment
हमें फॉलो करें एमएसएन
भूकंप विज्ञान और भूकंप इंजीनियरिंग के पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षाएं भी उत्तीर्ण करनी होती हैं। भूकंप विज्ञान और भूकंप इंजीनियरिंग का कोर्स करने के उपरांत सरकारी संगठनों, एजेंसियों, उद्योग क्षेत्र या विश्वविद्यालयों में अनुसंधान के अवसर हैं।

अगर आप अनुसंधान के क्षेत्र में जाने का निश्चिय करते हैं तो सरकारी और निजी दोनों ही क्षेत्रों में प्रचुर अवसर उपलब्ध हैं। अनेक केंद्रीय संस्थानों में भूकंप वैज्ञानिक, भू-वैज्ञानिक, वैज्ञानिक सहायक आदि पदों पर भर्ती की जाती है।

इन संस्थानों के अंतर्गत राष्ट्रीय भू-भौतिक अनुसंधान संस्थान, तेल और प्राकृतिक गैस निगम, मौसम पूर्वानुमान विभाग, भारतीय भू सर्वेक्षण विभाग आदि शामिल हैं।

भूकंप विज्ञान और भूकंप इंजीनियरी का कोर्स कराने वाले देश के प्रमुख संस्थान इस प्रकार हैं

1. भूकंप इंजीनियरिंग विभाग, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की।

2. राष्ट्रीय भूकंप इंजीनियरिंग सूचना केंद्र, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर।

3. भू-भौतिकी विभाग, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी।

4. वाडिया हिमालयी भू-विज्ञान संस्थान, देहरादून।

5. मुंबई विश्वविद्यालय, मुंबई।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi