Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सच्ची है तू, सच्चा तेरा दरबार...

Advertiesment
हमें फॉलो करें माँ
झाबुआ , शुक्रवार, 30 मार्च 2012 (01:36 IST)
अंचल में चैत्र नवरात्रि पर आस्था की बयार बह रही है। माँ अंबे के मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का ताँता लग जाता है, जो रात तक लगा रहता है। मंदिरों में की गई आकर्षक विद्युत सज्जा सभी को लुभा रही है। अष्टमी एवं रामनवमी पर माँ के दरबार में विभिन्ना धार्मिक आयोजन होंगे।


नगर में प्राचीन कालिका माता शक्तिपीठ पर शुक्रवार से 108 अखंड ज्योति प्रज्वलित की गई। साथ ही प्रतिदिन अखंड रामायण का पाठ हो रहा है, जोकि रविवार रामनवमी तक चलेगा। मंदिर में मनोहारी विद्युत सज्जा की गई है। 1 अप्रैल रामनवमी पर प्रातः 10.30 बजे अमतृवाणी का पाठ, 11.30 बजे पूर्णाहुति होगी। दोपहर 12 बजे राम जन्मोत्सव, महाआरती एवं कन्याभोज, हवन आदि आयोजन होंगे।


आकर्षक श्रृंगार

कॉलेज मार्ग स्थित अम्बे माता मंदिर में सुबह से ही माता को जल अर्पित करने एवं माँ के दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ने लग जाती है। यहाँ प्रतिदिन सुबह-शाम आरती एवं प्रसादी वितरण का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही माताजी का आकर्षक श्रृंगार किया जा रहा है। मंदिर पर आकर्षक विद्युत सज्जा भी की गई है।


धार्मिक अनुष्ठान

नगर की पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित जगदम्बे माता मंदिर में प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान हो रहे हैं। शासकीय कॉलेज के समीप स्थित खोडियार माता मंदिर एवं अम्बे माता मंदिर पर नवरात्रि के तहत सुबह-शाम महाआरती एवं अनेक धार्मिक प्रसंग हो रहे हैं।


होगा कन्या भोज

माँ के आराधकों द्वारा उपवास भी रखे जा रहे हैं। अष्टमी व नवमी को श्रद्घालुओं द्वारा कन्याओं को भोज भी करवाया जाएगा। कई माता मंदिरों में भी अष्टमी एवं रामनवमी को कन्या भोज एवं हवन-पूजन का आयोजन होगा।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi