Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

साँईंबाबा से लेंगे एकता का आशीष लेंगे

हमें फॉलो करें साँईंबाबा से लेंगे एकता का आशीष लेंगे
नीमच , सोमवार, 12 दिसंबर 2011 (01:13 IST)
नगर में रविवार को कौमी एकता का नजारा दिखाई दिया। माहौल में प्रेम व सद्भावना का रस घुल गया जब सर्वधर्म कौमी एकता यात्रा शिर्डी साँईं बाबा के दर्शन के लिए रवाना हुई। यात्रा में हिन्दू, मुस्लिम, सिख व ईसाई समुदाय के श्रद्घालु शामिल थे। यात्रियों के स्वागत के लिए शहरवासियों की भीड़ उमड़ पड़ी।


उल्लेखनीय है कि गत दिनों नीमच में उपजे तनाव के दौरान ही सर्वधर्म एकता कमेटी ने इस यात्रा का निर्णय लिया था। रविवार को प्रातः 11.30 बजे गोमाबाई नेत्रालय के सामने से एकता यात्रा रैली के रूप में शहर के विभिन्ना मार्गों से होकर गुजरी। यात्रियों का जगह-जगह स्वागत किया गया। यात्रा रैली गोमाबाई रोड से होकर सीआरपीएफ चौराहा, विजय टॉकीज चौराहा, कमल चौक, फव्वारा चौक व बारादरी होती हुई, महू रोड स्थित माधोपुरी बालाजी मंदिर पहुँची, जहाँ से सभी यात्री शिर्डी रवाना हुए।


गोमाबाई मार्ग से माधोपुरा बालाजी मंदिर तक सर्वधर्म कौमी एकता यात्रा की रैली में लोग नाचते-गाते चल रहे थे। इस दौरान बैंड पर देशभक्ति से ओतप्रोत धुनें बज रही थीं। एक बार तो ऐसा लगने लगा जैस गणतंत्र दिवस या स्वतंत्रता दिवस का समारोह आयोजित हो रहा हो। पूरा माहौल देशभक्ति में डूबा नजर आया।


शिर्डी साँईं बाबा के दर्शन के लिए तीन बसों में विभिन्ना वर्गों के लगभग 150 यात्री रवाना हुए। यह यात्रा 4 दिनों की होकर शिर्डी साँईं बाबा सहित विभिन्ना धर्म स्थलों पर पहुँचेगी। यात्रा में सभी धर्मों के अनुयायी शामिल हैं।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi