Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

होली बाद 24 घंटे होंगे एक्स-रे!

Advertiesment
हमें फॉलो करें रजिस्टर
उज्जैन , मंगलवार, 6 मार्च 2012 (07:41 IST)
जिला अस्पताल में अब जल्द ही मरीजों के 24 घंटे एक्स-रे किए जाएंॅगे। सिविल सर्जन ने एक्स-रे टेक्नीशियनों का रोस्टर ड्यूटी रजिस्टर तैयार कर लिया है। होली बाद इस सुविधा को शुरू किया जा सकता है।


जिला अस्पताल में मरीजों के एक्स-रे सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक ही किए जाते हैं, जिससे शाम को आने वाले मरीजों को अगले दिन का इंतजार करना प़ड़ता है। इस समस्या को देखते हुए पिछले दिनों कलेक्टर डॉ. एम. गीता ने सिविल सर्जन डॉ. एनके त्रिवेदी को 24 घंटे एक्स-रे सुविधा शुरू किए जाने के निर्देश दिए थे।


मात्र 7 एक्स-रे टेक्नीशियन होने के कारण व्यवस्था को लागू करने दिक्कतें आ रही थी। रोस्टर के आधार पर ड्यूटी लगाई जा रही है। होली के बाद इस सुविधा को शुरू किया जाएगा।


नर्सों का इंकार

जिला अस्पताल तथा सख्याराजे प्रसूतिगृह में नर्सों की रोस्टर के आधार पर ड्यूटी लगाने का एक बार फिर से विरोध शुरू हो गया है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार अनेक नर्सों ने रोस्टर आधार पर अन्य वार्डों में जाने से इंकार कर दिया है। इसे लेकर सिविल सर्जन डॉ. त्रिवेदी ने इंचार्ज सिस्टरों से जानकारी मॉंगी है जिसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi