Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

84 महादेव : श्री सोमेश्वर महादेव (26)

Advertiesment
हमें फॉलो करें
प्राचीन कथा के अनुसार दक्ष प्रजापति के श्राप के कारण चंद्रमा विलुप्त हो गये थे। चंद्रमा के विलुप्त होने से धरती पर औषधियां समाप्त होने लगी। इस पर देवताओं ने ब्रह्मा से प्रार्थना की। ब्रह्मा की आज्ञा पर समुद्र मंथन किया गया उसमें से एक चंद्रमा प्रकट हुआ।

ब्रह्मा की आज्ञा से चंद्रमा धरती पर प्रजा का पालन करने लगा। श्राप ग्रस्त चंद्रमा ने भगवान विष्णु की आज्ञा से महाकाल वन में विराजित शिवलिंग की पूजा की ओर भगवान शिव से वरदान प्राप्त कर पुनः अपना शरीर ओर राज प्राप्त किया। चंद्रमा के पूजन करने के कारण शिवलिंग का नाम सोमेश्वर महादेव पड़ा। मान्यता है कि यहां पूजन करने से मनुष्य सभी कलंक से मुक्त होता है ओर अंत काल में मोक्ष को प्राप्त करता है।

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi