Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सितंबर 2011 : 2जी नोट पर विवाद

- डॉ. आरसी ओझा

हमें फॉलो करें सितंबर 2011 : 2जी नोट पर विवाद
01 : बाबा रामदेव पर दो मामलों में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा फेमा के तहत प्रकरण दर्ज। राज्यसभा द्वारा महाभियोग में पद से अयोग्य घोषित करने के बाद सौमित्र सेन द्वारा राष्ट्रपति को इस्तीफा पेश।

02 : मप्र शासन ने घोषणा की कि छात्र चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से होंगे। ख्यात चित्रकार जहाँगीर सबावाला का निधन।

03 : मनमोहन सरकार के मंत्रिमंडल द्वारा चल-अचल संपत्ति की घोषणा- कमलनाथ 276.64 करोड़ के साथ सबसे अमीर, एके एंटोनी 39.15 लाख के साथ सबसे गरीब। शांति स्थापना के लिए सरकार और असम के उल्फा के बीच समझौता।

04 : कलकत्ता हाई कोर्ट के न्यायाधीश सौमित्र सेन का इस्तीफा मंजूर। प्रकरण का समापन।

05 : केंद्रीय योजनाओं के 2 हजार करोड़ मप्र के अफसरों द्वारा अपने अनधिकृत खातों में जमा कराए जाने का खुलासा। महाराजा शिवाजीराव स्कूल, इंदौर की सुनीता थत्ते राष्ट्रपति शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित। अवैध खनन के मामले में कर्नाटक के पूर्व मंत्री जनार्दन रेड्डी गिरफ्तार।

06 : 'वोट के बदले नोट' (22 जुलाई, 2008) के मामले में अमरसिंह तिहाड़ जेल भेजे गए, दो भाजपा सांसद भी हिरासत में। 'उड़ीसा' अब 'ओडिशा' हुआ और 'उड़िया' भाषा 'ओडिया' कहलाएगी। लोकसभा की स्वीकृति।

ND
07 : दिल्ली हाई कोर्ट के बाहर आतंकी धमाके में 18 मृत, 80 से ज्यादा घायल।
08 : भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर राष्ट्रव्यापी रथयात्रा निकालने का ऐलान किया। अमेरिका में इलाज के बाद सोनिया गाँधी स्वदेश लौटीं। दिल्ली हाई कोर्ट के बाहर हुए धमाके का कोई सुराग नहीं मिला।
09 : राष्ट्रपति द्वारा दक्षिण के प्रसिद्ध निदेशक के. बालाचंदर दादा साहब फालके पुरस्कार से विभूषित।

10 : राष्ट्रीय एकता परिषद की दिल्ली बैठक आतंकवाद पर कोई निर्णय नहीं ले पाई। भुवनचंद्र खंडूरी पुनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री नियुक्त। तंजानिया में 600 यात्रियों से भरा जहाज डूबा, 325 बचाए गए।

11 : अमेरिका पर 9/11 के आतंकवादी हमले की दसवीं बरसी पर मृतकों को श्रद्धांजलि। तमिलनाडु में दलित नेता शेखरन की 54वीं बरसी पर हिंसा में फायरिंग में 5 मृत, 75 घायल। इंग्लैंड ने भारत को हराकर वनडे शृंखला भी 2-0 से जीती। पाक को हराकर भारत एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी में विजयी।

12 : 2002 के गुजरात दंगों के मामले अहमदाबाद की अदालत के विवेक पर छोड़ने का सुप्रीम कोर्ट का आदेश। ऑस्ट्रेलिया की समांथा स्टॉसर ने यूएस ओपन महिला टेनिस खिताब जीता। केन्या की राजधानी नैरोबी में गैस पाइप लाइन में आग लगने से 120 मृत, 165 घायल। लंदन में आईसीसी के वार्षिक पुरस्कार में इंग्लैंड के बल्लेबाज जोनाथन ट्राट वर्ष के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुने गए।

13 : मिस अंगोला लैला लोपेज 'मिस यूनिवर्स-2011' चुनी गईं। छायाकार गौतम राजाध्यक्ष का निधन। सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने यूएस ओपन टेनिस पुरुष एकल खिताब जीता।

14 : मंत्रियों का विवेकाधीन कोटा खत्म। मप्र शासन ने राज्य महिला आयोग में उपमा राय को अध्यक्ष नियुक्त किया। शिवपुरी जिले के सतनवाड़ा में परमाणु बिजलीघर को मंजूरी।

15 : पेट्रोल 3 रु. प्रति लीटर महँगा हुआ। अमरसिंह अंतरिम जमानत पर रिहा। जाने-माने साहित्यकार डॉ. विलास गुप्ते का निधन।

16 : पेट्रोल के दाम बढ़ाने के खिलाफ देशभर में आक्रोश। दिल्ली हाई कोर्ट धमाके में इंदौर से एक गिरफ्तारी हुई। अमेरिकी वैज्ञानिकों ने दो तारों का चक्कर लगा रहे ग्रह का पता लगाया। राहुल द्रविड़ ने वनडे क्रिकेट से बिदाई ली।

webdunia
ND
17 : गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी का तीन दिवसीय सद्‌भावना उपवास शुरू। उनके खिलाफ कांग्रेस के वाघेला भी अनशन पर बैठे। इंदौर में समाजसेवी नेमनाथ जैन का नागरिक अभिनंदन।

18 : उत्तर-पूर्व में 6.8 के भूकम्प से भारत में 13 और नेपाल में 5 मृत, मप्र के कई शहरों में भूकम्प के झटके। शायर प्रो. अखलाक मोहम्मद खान 'शहरयार' को अमिताभ बच्चन द्वारा ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदत्त।

19 : भूकम्प से कई राज्यों में कम्पन जारी, मृतक संख्या 72 हुई। नरेन्द्र मोदी का अनशन भय्यू महाराज ने तुड़वाया। वेंकैया नायडू ने घोषणा की कि 2014 के चुनाव में मोदी प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। इंदौर के संजय जगदाले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव बने।

20 : गरीबी रेखा निर्धारण पर योजना आयोग द्वारा सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा पेश। अमरकांत व श्रीलाल शुक्ल को 2009 का और कन्नड़ साहित्यकार चन्द्रशेखर कंबर को 2010 का ज्ञानपीठ पुरस्कार देने की घोषणा। अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति बुरहानुद्दीन रब्बानी आत्मघाती हमले में मारे गए। झाँसी से बाबा रामदेव की 'स्वाभिमान यात्रा' शुरू। द. चीन सागर में विएतनाम के साथ संयुक्त रूप से भारत की तेल-गैस खनन योजना पर चीन की कड़ी आपत्ति।

21 : 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले में चिदंबरम की भूमिका पर वित्त मंत्रालय का नोट उजागर होने से वबाल।

22 : संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने महासभा के 66वें सत्र का एजेंडा पेश किया। सेंसेक्स 704 बिंदु गिरने से निवेशकों के 2 लाख करोड़ का नुकसान। पीएम ने चिदंबरम पर पूरा विश्वास व्यक्त किया। नवाब मंसूर अली खान पटौदी का निधन।

23 : योरपीय ऑर्गनाइजेशन की आणविक प्रयोगशाला (सर्न) ने दावा किया कि सूक्ष्म कण न्यूट्रिनो प्रकाश से भी तेज गति से आगे बढ़ते हैं। आइंस्टीन के सिद्धांत को चुनौती। मप्र के कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव संपन्न। संयुक्त राष्ट्र संघ में फिलिस्तीन का पूर्ण राष्ट्र के दर्जे के लिए आवेदन। कांग्रेस नेता बसंत साठे का निधन।

24 : संयुक्त राष्ट्र में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सुरक्षा परिषद के वर्तमान ढाँचे में सुधार की माँग की। फिलिस्तीन की माँग का समर्थन। छत्तीसगढ़ में नईदुनिया के 5 वर्ष पूर्ण। भारत द्वारा शौर्य मिसाइल का सफल परीक्षण।

25 : ब्रिटिश पत्रिका 'न्यू स्टेट्‌मैन' के सर्वेक्षण में सोनिया और टाटा सबसे प्रभावशाली हस्तियाँ घोषित। जर्मनी की चांसलर मर्केल पहले नंबर पर। बर्लिन मैराथन में विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए केन्या के पैद्दिक मकाऊ ने स्वर्ण जीता।

26 : मप्र सरकार द्वारा देव आनंद को 2010-11 का किशोर कुमार व संगीतकार राजेश रोशन को लता सम्मान देने की घोषणा। 2-जी के मामले में चिदंबरम-मुखर्जी सोनिया से मिले। मप्र सरकार द्वारा शकर-कपड़ा वेट मुक्त। सीएसआईआर के वैज्ञानिक डॉ. जी. नरहरि शास्त्री को 2011 का शांतिस्वरूप भटनागर पुरस्कार देना तय। सऊदी अरब में महिलाओं को मतदान का अधिकार मिला।

27 : सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट को कहा कि वह 2जी घोटाले में चिदंबरम की जाँच नहीं करेगी। अमेरिका ने अटलांटिक सागर में 200 टन चाँदी का खजाना ढूँढा। आलोक मेहता, पद्मा सचदेव व मंत्री वीरभद्र सिंह को दिनकर शिखर सम्मान मिला।

28 : प्रधानमंत्री ने कहा कि 2जी विवाद पर वित्तमंत्री का चर्चित नोट उनके निर्देश पर तथ्यात्मक जानकारी के लिए बनाया गया था। प. बंगाल की मुख्यमंत्री ने भवानीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव जीता। लताजी को पहला हृदयनाथ मंगेशकर पुरस्कार अमिताभ बच्चन ने प्रदान किया।

29 : 2जी स्पेक्ट्रम नोट विवाद समाप्त। चीन द्वारा अपनी पहली मानवरहित अंतरिक्ष प्रयोगशाला अंतरिक्ष में प्रक्षेपित।

30 : 'इंडिया टुडे' के आशीष बग्गा 2011-12 के लिए इंडियन न्यूज पेपर्स सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए। भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दिल्ली बैठक में आंतरिक कलह दिखाई दी, मोदी नहीं आए। 'अग्नि-2' मिसाइल की उड़ान सफल।


5 प्रमुख घटनाएँ
* उड़ीसा' अब 'ओडिशा' और 'उड़िया' भाषा अब 'ओडिया' कहलाएगी- लोकसभा की स्वीकृति।
* दिल्ली हाई कोर्ट के सामने आतंकवादी धमाके में 18 मृत, 80 घायल।
* गरीबी रेखा निर्धारण पर योजना आयोग द्वारा सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा पेश।
* इंदौर के संजय जगदाले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव बने।
* योरपीय संगठन की आणविक प्रयोगशाला (सर्न) ने आइंस्टीन के प्रकाश के सिद्धांत को चुनौती दी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi