Sawan posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

2014 : क्या रहे फैशन की दुनिया के 10 प्रमुख आकर्षण

Advertiesment
हमें फॉलो करें Fashion 2014
भारतीयों की फैशन में रुचि और समझ का सही पैमाना देश में फैशन शो की बढ़ती संख्या और लोकप्रियता है। इन फैशन शो की गुणवत्ता के आधार पर कहा जा सकता है कि वह दिन दूर नहीं जब भारत पेरिस, मिलान, न्यूयॉर्क और लंदन की तरह एक फैशन केपिटल के रुप में स्थापित हो जाएगा। जानिए, साल 2014 में छाए रहे 10 प्रमुख फैशन शो- ऐसे 10 फैशन शो, जो फैशन इंडस्ट्रीज में अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे। 


 
1. लक्मे फैशन वीक:  क्या आपको पता है कि लक्मे फैशन वीक भारत में सबसे पहला फैशन शो है? 
 
यह फैशन शो मुंबई में साल में दो बार आयोजित किया जाता है। पहला फैशन शो,लक्मे फैशन वीक समर रिसोर्ट,फरवरी में आयोजित होता है। दूसरा फैशन शो, लक्मे फैशन वीक विंटर इवेंट अगस्त में होता है। इस बार फैशन शो में राना गिल, रितु बेरी, मोनिशा जैसिंग,और मनीष अरोड़ा जैसे राष्ट्रीय स्तर के 33 फैशन डिजाइनर्स ने भाग लिया। लक्मे फैशन वीक भारतीय फैशन दुनिया का सबसे खास इवेंट है। फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, विक्रम फड़नीस और सब्यासाची मुखर्जी जैसे नामचीन डिजाइनर्स ने इसे सफल बनाने में खास योगदान दिया। 
 
 

2. विल्स लाइफ स्टाइल इंडिया फैशन वीक: लक्मे फैशन वीक की तरह विल्स लाइफ स्टाइल इंडिया फैशन वीक भी साल में दो बार होता है। जिसमें समर और विंटर कलेक्शन शामिल हैं। साल 2014 के विल्स लाइफ स्टाइल इंडिया फैशन वीक के ऑटम-विटंर शोज में 118 नामचीन और युवा डिजाईनरों के 31 शोज हुए थे। ऑटम-विटंर शो मार्च में होता है। वहीं अक्टूबर में विल्स लाइफ स्टाइल इंडिया फैशन वीक का समर शो आयोजित हुआ। रोहित बल, तरुण टहिल्यानी, गौरी और नयनिका, अल्पना और नीरज, जनावी और अमित अग्रवाल जैसे प्रसिद्ध डिजाइनरों ने इसमें हिस्सा लिया।

webdunia


विल्स लाइफ स्टाइल इंडिया फैशन वीक का नाम वॉर्डरोब मॉलफंक्शंस के कारण भी सुर्खियों में रहा। इन सब के बावजूद विल्स लाइफ स्टाइल इंडिया फैशन वीक नए प्रतिभाशाली डिजाइनरों के लिए सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म है। 
 
 

3. इंडियन ब्राइडल फैशन वीक : यह भारत में साल में दो बार आयोजित होने वाले प्रमुख 4 आयोजनों में से एक है। इसका आयोजन मुंबई और दिल्ली दोनों जगहों पर होता है। इस फैशन शो की खास बात है कि इससे भारत में ब्राइडल परिधानों के ट्रेंड स्थापित होते हैं। इस फैशन वीक की लोकप्रियता इसमें दिखाए जाने वाले शादी के पहनावों के साथ-साथ बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के द्वारा खास रुचि लेने की वजह से है।

webdunia

 


इसमें देश के जाने माने फैशन डिजाइनरों के अलावा, नए डिजायनर्स भी अपने वेडिंग कलेक्शन का प्रदर्शन, इस फैशन वीक के 5 दिनों के दौरान करते हैं। नए डिजाइनरों के लिए यह वीक साल मिलने वाले बिजनेस के लिए एक प्रभावी रास्ता है। इस बार का फैशन वीक अनूठे लहंगों और रंगों की वजह से खासा पसंद किया गया। 
 
 

4. राजस्थान फैशन वीक:  इस फैशन वीक ने बहुत तेजी से प्रमुख 10 फैशन वीक्स में अपनी जगह बनाई। इस फैशन वीक के नाम से राजस्थान की राजशाही संस्कृति का एहसास होता है लेकिन यह फैशन वीक आधुनिक और नए जमाने के लोगों के लिए आकर्षक डिजाइन्स प्रस्तुत करता है। अपने हर नए आयोजन के साथ इसकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। इसका आयोजन मुंबई में किया जाता है।

इसमें मुंबई के डिजाइनर्स को प्राथमिकता दी जाती है। इस बार फैशन जगत के बड़े नाम नीता लुल्ला, चारु पाराशर, हिम्मत सिंह, कविता भारतीय, लीना टिपनीस और रितु कुमार ने शामिल होकर अपनी कलेक्शन को प्रदर्शित किया।  

5. वैन ह्यूजन इंडिया मेंस वीक: सामान्यतौर पर फैशन को महिलाओं के साथ जोड़ा जाता है परंतु अब इसमें पुरुषों की भूमिका बहुत खास हो चुकी है। खासतौर पर पुरुषों के लिए आयोजित किए जाने वाले इस फैशन वीक ने भारतीय फैशन जगत के लिए विश्व में चौथा स्थान अर्जित किया। इस फैशन वीक में फैशन डिजाइनर्स पुरुषों के लिए खास डिजाइंस के कलेक्शन प्रदर्शित करते हैं। राघवेंद्र राठौर और राजेश प्रताप सिंह जैसे बड़े नामों के कलेक्शनंस के साथ, वैन ह्यूसन इंडिया मेंस वीक ने एक नए ट्रेंड की स्थापना की है। इस फैशन वीक की साल दर साल सफलता ने भारतीय फैशन बाजार में पुरुषों के फैशन ट्रेंड्स के रुप में एक नए अध्याय को जन्म दिया है। 
 
6. सिनर्जी 1 कोतूर वीक (Synergy 1 Delhi Couture Week) : कोतूर वीक का मतलब हाई फैशन से है। सिनर्जी 1 कोतूर फैशन वीक की भारत में शुरुआत फैशन की दुनिया के बड़े नाम, रितु कुमार और तरुण टहिल्यानी के हाथों हुई थी। इस फैशन इंवेट के साथ भारतीय फैशन जगत में एक न्यू हाई क्लास रेंज का उदय हुआ। यह खासतौर पर फैशन के बुटिक संस्करण का उदय था। विश्व स्तर के फैशन जगत में फ्रेंच कोतूर फैशन शोज का स्थान बहुत ऊंचा है। भारत में रितु बेरी, वरुण बहल, जे जे वलाया, तरुण टहिल्यानी और फिरोज गुजराल ने कोतूर के भारतीय संस्करण के साथ फैशन जगत को, फ्रेंच कोतूर से अवगत करवाया। 2 014 में सिनर्जी 1 कोतूर वीक का आयोजन दिल्ली में 4 दिनों तक हुआ। 
 
7. बैंगलोर फैशन वीक : बैंगलोर फैशन वीक हर साल दो बार आयोजित किया जाता है। यह फैशन वीक खरीददारों और मीडिया के लिए खास आकर्षण का केंद्र होता है। इस फैशन वीक में नए डिजाइनरों के कलेक्शन को भी शामिल किया जाता है। बैंगलोर फैशन वीक का वर्ल्ड टूर भी आयोजित किया जाता है जिसका उद्देश्य भारतीय फैशन को दुनिया के अन्य देशों में स्थापित करना है। 
 
 

8. नॉर्थ इंडिया फैशन वीक: कुछ बहुत अहम,लंबे समय से चले आ रहे  फैशन वीक्स के अलावा भी, नए फैशन शोज ने अपनी लिए खास जगह बनाई है। नॉर्थ इंडिया फैशन वीक अपने आप में खास है क्योंकि इसमें फैशन को एक अलग नार्थ इंडियन टच मिलता है। यह फैशन वीक मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और उत्तर प्रदेश में आयोजित किया गया।
 
9. इंदौर फैशन वीक: हर साल इंदौर शहर में आयोजित होने वाले इस फैशन वीक में रॉकी एस, जतिन कौचर, रियाज गांजी, पूनम वोरा और संजना जॉन जैसे प्रसिद्ध डिजाइनरों के कलेक्शन दिखाए गए। इस फैशन वीक में मध्य प्रदेश की संस्कृति की अनूठी डिजाइंस जैसे बेगम और अनारकली कलेक्शंस के साथ साथ वेस्टर्न ड्रेसेस और ब्राइडल कलेक्शन भी शामिल किए गए। साल 2014 में आयोजित इंदौर फैशन वीक में नेशनल स्तर पर प्रसिद्ध 9 डिजाइनरों के कलेक्शंस शामिल थे। 
 
10. हैदराबाद फैशन वीक: नीता लुल्ला, संनजीत आनंद, प्रिया कटारिया पुरी, अब्दुल हलधर, स्वप्निल शिंदे, जतिन वर्मा, और कौशिक घोष जैसे नामचीन डिजाइनर्स ने इस फैशन वीक में अपने कलेक्शन शामिल किए। हैदराबाद फैशन वीक भारतीय और वेस्टर्न परिधानों समेत पारंपरिक ड्रेसेस का अनोखा मिश्रण है। 
 
ये सभी प्रमुख फैशन वीक भारतीय फैशन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने की प्रक्रिया का अहम हिस्सा हैं। 
 
 
अगले पेज पर देखें कुछ खास लिंक्स 
 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi