Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गणगौर पर्व पर पढ़ें गौरी माता की विशेष आरती

हमें फॉलो करें गणगौर पर्व पर पढ़ें गौरी माता की विशेष आरती
Gangaur 2022
Gangaur 2022 गणगौर के पावन पर्व पर मां पार्वती या गौरी माता की आरती करके उन्हें प्रसन्न‍ किया जाता है। यहां पढ़ें आरती...
 
Gangaur ki aarti : माता पार्वती की आरती
 
जय पार्वती माता जय पार्वती माता
ब्रह्म सनातन देवी शुभ फल कदा दाता।
 
जय पार्वती माता जय पार्वती माता।
अरिकुल पद्मा विनासनी जय सेवक त्राता
 
जग जीवन जगदम्बा हरिहर गुण गाता।
जय पार्वती माता जय पार्वती माता।
 
सिंह को वाहन साजे कुंडल है साथा
देव वधु जहं गावत नृत्य कर ताथा।
 
जय पार्वती माता जय पार्वती माता।
सतयुग शील सुसुन्दर नाम सती कहलाता
 
हेमांचल घर जन्मी सखियन रंगराता।
जय पार्वती माता जय पार्वती माता।
 
शुम्भ निशुम्भ विदारे हेमांचल स्याता
सहस भुजा तनु धरिके चक्र लियो हाथा।
 
जय पार्वती माता जय पार्वती माता।
सृष्ट‍ि रूप तुही जननी शिव संग रंगराता
 
नंदी भृंगी बीन लाही सारा मदमाता।
जय पार्वती माता जय पार्वती माता।
 
देवन अरज करत हम चित को लाता
गावत दे दे ताली मन में रंगराता।
 
जय पार्वती माता जय पार्वती माता।
श्री प्रताप आरती मैया की जो कोई गाता
 
सदा सुखी रहता सुख संपति पाता।
जय पार्वती माता मैया जय पार्वती माता।

ALSO READ: गणगौर पर्व कब है? जानिए शिव-गौरा पूजन के शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, मंत्र और तीज का महत्व

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Chaitra Navratri 2022: चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें मंत्र, आरती एवं भोग