Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गुरु पूर्णिमा की विशेष आरती पढ़ने के लिए क्लिक करें (आरती करूं गुरुवर की)

हमें फॉलो करें गुरु पूर्णिमा की विशेष आरती पढ़ने के लिए क्लिक करें (आरती करूं गुरुवर की)
Guru Purnima Aarti 2023 
 
 
 
Guru Puja Aarti : आज गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व मनाया जा रहा है। अत: यदि आप अपने गुरुवर की गुरु आराधना करने उन्हें प्रसन्न करना तथा उनसे वरदान प्राप्त करना चाहते हैं तो यह आरती करना ना भूलें। पढ़ें  खास आरती: 
गुरु पूर्णिमा विशेष : प्यारे गुरुवर की आरती
 
जय गुरुदेव अमल अविनाशी, ज्ञानरूप अन्तर के वासी,
पग पग पर देते प्रकाश, जैसे किरणें दिनकर कीं।
आरती करूं गुरुवर की॥
 
जब से शरण तुम्हारी आए, अमृत से मीठे फल पाए,
शरण तुम्हारी क्या है छाया, कल्पवृक्ष तरुवर की।
आरती करूं गुरुवर की॥
 
ब्रह्मज्ञान के पूर्ण प्रकाशक, योगज्ञान के अटल प्रवर्तक।
जय गुरु चरण-सरोज मिटा दी, व्यथा हमारे उर की।
आरती करूं गुरुवर की।
 
अंधकार से हमें निकाला, दिखलाया है अमर उजाला,
कब से जाने छान रहे थे, खाक सुनो दर-दर की।
आरती करूं गुरुवर की॥
 
संशय मिटा विवेक कराया, भवसागर से पार लंघाया,
अमर प्रदीप जलाकर कर दी, निशा दूर इस तन की।
आरती करूं गुरुवर की॥
 
भेदों बीच अभेद बताया, आवागमन विमुक्त कराया,
धन्य हुए हम पाकर धारा, ब्रह्मज्ञान निर्झर की।
आरती करूं गुरुवर की॥
 
करो कृपा सद्गुरु जग-तारन, सत्पथ-दर्शक भ्रांति-निवारण,
जय हो नित्य ज्योति दिखलाने वाले लीलाधर की।
आरती करूं गुरुवर की॥
 
आरती करूं सद्गुरु की
प्यारे गुरुवर की आरती, आरती करूं गुरुवर की।

अस्वीकरण (Disclaimer) . चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गुरु पूर्णिमा में किसकी पूजा की जाती है? गुरु पूर्णिमा के दिन क्या नहीं खाना चाहिए?