Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कबीर के भजन : मन लाग्यो मेरो यार

Advertiesment
हमें फॉलो करें कबीर के भजन

संत कबीर के भजन

 


 


मन लाग्यो मेरो यार

मन लाग्यो मेरो यार फ़कीरी में॥

 

जो सुख पाऊं राम भजन में

सो सुख नाहिं अमीरी में

मन लाग्यो मेरो यार फ़कीरी में॥

 

भला बुरा सब का सुनलीजै

कर गुजरान गरीबी में

मन लाग्यो मेरो यार फ़कीरी में॥

 

आखिर यह तन छार मिलेगा

कहां फिरत मग़रूरी में

मन लाग्यो मेरो यार फ़कीरी में॥

 

प्रेम नगर में रहनी हमारी

साहिब मिले सबूरी में

मन लाग्यो मेरो यार फ़कीरी में॥

 

कहत कबीर सुनो भयी साधो

साहिब मिले सबूरी में

मन लाग्यो मेरो यार फ़कीरी में॥

 

 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi