श्री खाटू श्याम स्तुति- हाथ जोड़ विनती करूं ॐ श्री श्याम देवाय नमः
श्री श्याम स्तुति हिंदी में
Publish Date: Tue, 02 Jul 2024 (13:04 IST)
Updated Date: Mon, 23 Feb 2026 (17:24 IST)
karu shri Khatu shyam stuti : श्री खाटू श्याम स्तुति
हाथ जोड़ विनती करू तो सुनियो चित्त लगाए
दस आ गयो शरण में रखियो इसकी लाज
धन्य ढूंढा रो देश है खाटू नगर सुजान
अनुपम छवि श्री श्याम की दर्शन से कल्याण
श्याम श्याम तो में रटु श्याम है जीवन प्राण
श्याम भक्त जग में बड़े उनको करू प्रणाम
खाटू नगर के बीच में बण्यो आपको धाम
फाल्गुन शुक्ल मेला भरे जय जय बाबा श्याम
फाल्गुन शुक्ल द्वादशी उत्सव भरी होए
बाबा के दरबार से खाली जाए न कोए
उमापति लक्ष्मीपति सीतापति श्री राम
लज्जा सबकी राखियो खाटू के बाबा श्याम
पान सुपारी इलायची इत्र सुगंध भरपूर
सब भक्तों की विनती दर्शन देवो हजूर
आलू सिंह तो प्रेम से धरे श्याम को ध्यान
श्याम भक्त पावे सदा श्याम कृपा से मान
जय श्री श्याम बोलो जय श्री श्याम
खाटू वाले बाबा जय श्री श्याम
लीलो घोड़ो लाल लगाम
जिस पर बैठ्यो बाबो श्याम
॥ॐ श्री श्याम देवाय नमः॥