Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

चांद के बाद सूरज की बारी, इसरो ने की Aditya L1 mission की तैयारी, क्या है इस सूर्य मिशन में खास?

हमें फॉलो करें aaditya L1 mission
, शनिवार, 26 अगस्त 2023 (15:20 IST)
Aditya L 1 mission : चांद पर चंद्रयान की सफलता के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) सूरज का अध्ययन करने के लिए संभवत: 2 सितंबर को ‘आदित्य-एल1’ सूर्य मिशन को अंजाम देने के लिए तैयार है।
 
‘आदित्य-एल 1’ अंतरिक्ष यान को सौर कोरोना (सूर्य की सबसे बाहरी परतों) के दूरस्थ अवलोकन और एल1 (सूर्य-पृथ्वी लाग्रेंज बिंदु) पर सौर हवा के यथास्थिति अवलोकन के लिए तैयार किया गया है।
 
110 दिन में सूर्य की कक्षा में पहुंचेगा आदित्य L1 : आदित्य एल- 1 को पृथ्वी से सूर्य की ओर करीब 15 लाख किलोमीटर पर स्थित लैग्रेंज-1 पॉइंट तक पहुंचना है। आदित्य एल- 1 को सूर्य की कक्षा में पहुंचने में करीब 110 दिन का समय लगेगा।
 
5 साल सूर्य की किरणों का अध्‍ययन : यह सूर्य के अवलोकन के लिए पहला समर्पित भारतीय अंतरिक्ष मिशन होगा। यह 5 साल तक सूर्य की किरणों का अध्ययन करेगा। इस मिशन पर 378 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं।
 
7 पेलोड लेकर जाएगा आदित्य-एल1 : आदित्य-एल1 मिशन का लक्ष्य एल1 के चारों ओर की कक्षा से सूर्य का अध्ययन करना है। यह अंतरिक्ष यान सात पेलोड लेकर जाएगा जो अलग-अलग वेव बैंड में फोटोस्फेयर, क्रोमोस्फेयर और सूर्य की सबसे बाहरी परत (कोरोना) का निरीक्षण करने में मदद करेंगे।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हरियाणा के नूंह में इंटरनेट बंद, बल्क SMS पर रोक