Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अकबर-बीरबल के रोचक और मजेदार किस्से : जल्दी बुलाकर लाओ

Advertiesment
हमें फॉलो करें बीरबल के किस्से
बादशाह अकबर एक सुबह उठते ही अपनी दाढ़ी खुजलाते हुए बोले, 'अरे, कोई है?’ तुरंत एक सेवक हाजिर हुआ।
उसे देखते ही बादशाह बोले- 'जाओ, जल्दी बुलाकर लाओ, फौरन हाजिर करो।’

अकबर ने क्या आदेश दिया सेवक को...


FILE

सेवक की समझ में कुछ नहीं आया कि किसे बुलाकर लाए, किसे हाजिर करें?
बादशाह से पटलकर सवाल करने की तो उसकी हिम्मत ही नहीं थी।
उस सेवक ने यह बात दूसरे सेवक को बताई। दूसरे ने तीसरे को और तीसरे ने चौथे को। इस तरह सभी सेवक इस बात को जान गए और सभी उलझन में पड़ गए कि किसे बुलाकर लाए, किसे हाजिर करें।

सेवकों को भागते-दौड़ते देख बीरबल ने क्या सोचा?


FILE

बीरबल सुबह घूमने निकले थे। उन्होंने बादशाह के निजी सेवकों को भाग-दौड़ करते देखा तो समझ गए कि जरूर बादशाह ने कोई अनोखा काम बता दिया होगा, जो इनकी समझ से बाहर है।

सेवक ने बीरबल से क्या कहा...


FILE

उन्होंने एक सेवक को बुलाकर पूछा, 'क्या बात है? यह भागदौड़ किसलिए हो रही है?’
सेवक ने बीरबल को सारी बात बताई, 'महाराज हमारी रक्षा करें। हम समझ नहीं पा रहे हैं कि किसे बुलाना है। अगर जल्दी बुलाकर नहीं ले गए, तो हम पर आफत आ जाएगी।’

बीरबल कैसे जान गए महाराज को किसने बुलाया...


FILE

बीरबल ने पूछा, 'यह बताओ कि हुक्म देते समय बादशाह क्या कर रहे थे?’
बादशाह के निजी सेवक, जिसे हुक्म मिला था, उसे बीरबल के सामने हाजिर किया तो उसने बताया- 'जिस समय मुझे तलब किया उस समय तो बिस्तर पर बैठे अपनी दाढ़ी खुजला रहे थे।’

बीरबल तुरंत सारी बात समझ गए और उनके होंठों पर मुस्कान उभर आई। फिर उन्होंने उस सेवक से कहा- 'तुम हज्जाम को ले जाओ।’

हज्जाम को दरबार में ले जाने पर बादशाह ने क्या पूछा...


FILE

सेवक हज्जाम को बुला लाया और उसे बादशाह के सामने हाजिर कर दिया।
बादशाह सोचने लगे, 'मैंने इससे यह तो बताया ही नहीं था कि किसे बुलाकर लाना है। फिर यह हज्जाम को लेकर कैसे हाजिर हो गया ?’
बादशाह ने सेवक से पूछा, 'सच बताओ। हज्जाम को तुम अपने मन से ले आए हो या किसी ने उसे ले आने का सुझाव दिया था?’

बीरबल की चतुराई पर बादशाह हुए खुश...


FILE

सेवक घबरा गया, लेकिन बताए बिना भी तो छुटकारा नहीं था।
बोला, 'बीरबल ने सुझाव दिया था, जहांपनाह!’
बादशाह बीरबल की बुद्धि पर खुश हो गया।

(समाप्त)

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi