अकबर-बीरबल के रोचक और मजेदार किस्से : खाने के बाद लेटना
किसी समय बीरबल ने बादशाह अकबर को यह कहावत सुनाई थी कि खाकर लेट जा और मारकर भाग जा- यह सयाने लोगों की पहचान है। जो लोग ऐसा करते हैं, जिंदगी में उन्हें किसी भी प्रकार का दुख नहीं उठाना पड़ता।एक दिन बादशाह अकबर को अचानक ही बीरबल की यह कहावत याद आ गई।
बीरबल की बात याद आने पर बादशाह अकबर ने क्या किया...
दोपहर का समय था। उन्होंने सोचा, बीरबल अवश्य ही खाना खाने के बाद लेटता होगा। आज हम उसकी इस बात को गलत सिद्ध कर देंगे। उन्होंने एक नौकर को अपने पास बुलाकर पूरी बात समझाई और बीरबल के पास भेज दिया।नौकर ने बादशाह अकबर का आदेश बीरबल को सुना दिया।
क्या बुद्धिमान बीरबल को समझ आया बादशाह का संदेश...