Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया व्रत और पूजन की सरल विधि
आखातीज पर कैसे करें पूजन, पढ़ें आसान विधि
Publish Date: Wed, 01 May 2024 (15:07 IST)
Updated Date: Wed, 01 May 2024 (15:04 IST)
• अक्षय तृतीया कब है 2024 में।
• अक्षय तृतीया की पूजन विधि क्या है।
• अक्षय तृतीया व्रत पर कैसे करें पूजन।
Akshay Tritiya 2024: हिन्दू धर्म में अक्षय तृतीया का अत्यंत महत्व माना गया है, क्योंकि इस दिन को आखातीज कहा जाता है। यानी इस दिन जो भी काम किया जाता है, उसका परिणाम शुभ ही होता है। हर साल वैशाख महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षया तृतीया मनाई जाती है।
इस बार यानी वर्ष 2024 में अक्षय तृतीया का पर्व 10 मई 2024 को मनाया जा रहा है। अक्षय तृतीया के दिन इन 14 चीजों का दान करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया हैं। इस दिन पूजन, दान और खरीदी करने से यश, सौभाग्य, कीर्ति, वैभव, ऐश्वर्य और शुभ फल की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं अक्षय तृतीया के व्रत पूजन की विधि और दान सामग्री के बारे में-
अक्षय तृतीया की सरल पूजन विधि
1. अक्षय तृतीया के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करना शुभ माना जाता है।
2. इस दिन व्रत, पूजन, खरीदी और दान का विशेष महत्व है। इस दिन सोने के अतिरिक्त कई तरह की खरीदी शुभ मानी जाती है।
3. अक्षय तृतीया के दिन सबसे पहले प्रात: स्नान के बाद सूर्य अर्घ्य दें।
4. सुबह उठकर स्नान करने के बाद पीले, लाल या केसरिया वस्त्र धारण करें।
5. भगवान विष्णु का गंगाजल से अभिषेक करके उन्हें पीले फूलों की माला चढ़ाएं।
6. मां लक्ष्मी और कुबेर की पूजा करने से घर में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं रहती।
7. इस दिन किसान भगवान को इमली चढ़ाते हैं, मान्यतानुसार ऐसा करने से साल भर अच्छी फसल होती है।
8. इस दिन मिट्टी के पात्रों का दान और खरीदी बहुत मंगलमयी मानी गई है।
9. आखातीज पर गरीबों को भोजन कराना और दान देना बहुत ही शुभ माना जाता है।
10. अक्षय तृतीया के 14 दान:
1. स्वर्ण,
2. भूमि,
3. गौ,
4. चांदी,
5. घी,
6. वस्त्र,
7. धान्य,
8. गुड़,
9. तिल,
10. नमक,
11. शहद,
12. मटकी,
13 खरबूजा
14. कन्या दान का विशेष माने गए हैं।
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
Akshaya Tritiya Muhurat 2024
About Writer
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।....
और पढ़ें