Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बराक ओबामा को भारत आने का न्योता

Advertiesment
हमें फॉलो करें बराक ओबामा को भारत आने का न्योता
नई दिल्ली (वार्ता) , बुधवार, 5 नवंबर 2008 (21:50 IST)
राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने अमेरिका का राष्ट्रपति चुने जाने पर सीनेटर बराक ओबामा को बधाई दी है। उन्होंने आशा जताई कि उनके कार्यकाल के दौरान भारत और अमेरिका दुनिया में शांति, स्थायित्व और प्रगति के लिए मिल कर आगे बढ़ेंगे। भारतीय नेताओं ने ओबामा को भारत यात्रा पर बुलाया है।

राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने कहा दोनों देशों की मैत्री लोकतांत्रिक परंपराओं और विधि के शासन पर आधारित है, सांस्कृतिक विविधता, धर्मनिरपेक्षता व खुला समाज हमारी ताकत है।

पाटिल ने कहा आतंकवाद, पर्यावरण संकट और खाद्य सुरक्षा दुनिया के सामने गंभीर चुनौतियाँ हैं, जिनका सामना करने के लिए दोनों देशों के बीच मजबूत साझेदारी जरूरी है।

प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहनसिंह ने कहा व्हाइट हाउस तक ओबामा का असाधारण सफर न केवल उनके अपने देश, बल्कि पूरी दुनिया के लोगों को प्रेरित करेगा।

डॉ. सिंह ने दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी का उल्लेख करते हुए कहा कि स्वतंत्रता, न्याय, व्यक्तिगत अधिकार और लोकतंत्र जैसे मूल्य मैत्री का ठोस आधार हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi