Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

चैंपियन्स ट्रॉफी का प्रसारण ईएसपीएन-स्टार पर

हमें फॉलो करें चैंपियन्स ट्रॉफी का प्रसारण ईएसपीएन-स्टार पर
नई दिल्ली। दुनिया के चोटी के आठ देशों के बीच 22 सितंबर से दक्षिण अफ्रीका में शुरू होने वाली आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफी का ईएसपीएन स्टार स्पोर्ट्स पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।

चैनल ने बताया कि इस टूर्नामेंट के दुनिया के 183 देशों में प्रसारण किया जाएगा तथा इसमें भाग लेने वाले सभी देशों के चोटी के 13 कमेंटेटर इसका हिस्सा होंगे। इनमें रवि शास्त्री, संजय मांजरेकर, हर्ष भोगले (भारत), वसीम अकरम (पाकिस्तान), इयान चैपल (ऑस्ट्रेलिया), बॉब विलिस, निक नाइट, एलन विलकिन्स (इंग्लैंड), शान पोलाक, केपलर वैसल्स (दक्षिण अफ्रीका), इयान बिशप (वेस्टइंडीज), साइमन डेल (न्यूजीलैंड) और रानिल अभयानायके (श्रीलंका) शामिल हैं।

टूर्नामेंट का कार्यक्रम (भारतीय समयानुसार)

22 सितंबर को दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका, सेंचुरियन, स्टार क्रिकेट, 6 बजे
23 सितंबर को पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज, जोहान्सबर्ग, स्टार क्रिकेट, 6 बजे
24 सितंबर को दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड, सेंचुरियन, स्टार क्रिकेट, 1 बजे
25 सितंबर को श्रीलंका बनाम इंग्लैंड, जोहान्सबर्ग, स्टार क्रिकेट, 6 बजे
26 सितंबर को वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया, जोहान्सबर्ग, ईएसपीएन, 1 बजे
26 सितंबर को भारत बनाम पाकिस्तान, सेंचुरियन, स्टार क्रिकेट, 6 बजे
27 सितंबर को न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका, जोहान्सबर्ग, ईएसपीएन, 1 बजे
27 सितंबर को दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, सेंचुरियन, स्टार क्रिकेट, 6 बजे
28 सितंबर को भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, सेंचुरियन, स्टार क्रिकेट, 6 बजे
29 सितंबर को इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड, जोहान्सबर्ग, ईएसपीएन, 6 बजे
30 सितंबर को ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, सेंचुरियन, स्टार क्रिकेट, 1 बजे
30 सितंबर को भारत बनाम वेस्टइंडीज, जोहान्सबर्ग, ईएसपीएन, 6 बजे
2 अक्टूबर को पहला सेमीफाइनल, सेंचुरियन, ईएसपीएन, 6 बजे
3 अक्टूबर को दूसरा सेमीफाइनल, जोहान्सबर्ग, ईएसपीएन, 6 बजे
5 अक्टूबर को फाइनल, सेंचुरियन, ईएसपीएन, 6 बजे

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi