मोबाइल फोन से संबंधित टेक्नोलॉजी दिन-ब-दिन ऐसे नए एप्लिकेशन ला रही है, जिससे आप हतप्रभ रह जाते है। यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिस्टल यूके तथा यूनिवर्सिटी ऑफ मनीटोबा कैनडा के विद्यार्थियों द्वारा एक ऐसा मोबाइल एप्लिकेशन बनाया है, जिसके माध्यम से आप पैरों से भी मोबाइल को नियंत्रित कर सकते हैं। एप्लिकेशन को बनाने वाले श्रीराम सुब्रह्मण्यम के अनुसार कई बार ऐसी स्थिति बन जाती है कि आप हाथों से मोबाइल पर बातचीत नहीं कर सकते।
जैसे आप सुपरमार्केट में हैं और आपके हाथ में सामान भी है और बच्चे भी हैं तब आप क्या करेंगे? दरअसल मोबाइल फोन के साथ शोधकर्ताओं ने किनेक्ट सेंसर लगा दिए हैं। किनेक्ट आपके पैरों की हलचल को देखता है और स्क्रीन पर लगे फुटबॉल पर इसका असर पता चलता है। स्क्रीन पर 5 अलग-अलग प्रकार के किक के विकल्प होते हैं, जिसके माध्यम से आप मोबाइल को नियंत्रित कर सकते हैं। भविष्य में इसके लिए पैरों में एक्सलेरोमीटर भी लगाए जाएँगे।