Article Yuva %e0%a4%85%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%a0%e0%a5%80 %e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82 %e0%a4%85%e0%a4%a3%e0%a5%8d%e0%a4%a3%e0%a4%be %e0%a4%95%e0%a5%8b %e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a4%a8 111081100075_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अमेठी में अण्णा को समर्थन

वॉट?

Advertiesment
युवा
ND
दो खबरों को एकसाथ रखने पर एक तीसरी खबर का जन्म होता है। एक खबर यह है कि सोनिया गाँधी अमेरिका गई हैं और उनकी अनुपस्थिति में देश में जिन कांग्रेसियों को काम सौंपा गया है, उसमें राहुल गाँधी भी शामिल हैं। माना जा रहा है कि राहुल गाँधी को बागडौर सौंपने की यह तैयारी है।

दूसरी खबर यह है कि अमेठी में अण्णा हजारे के जनलोकपाल बिल का समर्थन किया है। जाहिर है अमेठी राहुल गाँधी का संसदीय क्षेत्र है और अण्णा को समर्थन मिलना एक संकेत हो सकता है कि कांग्रेस के लिए यहाँ मुश्किलें पैदा हो सकती हैं। लोकपाल बिल को लेकर और अण्णा के अनशन को रोकने की कोशिशें निश्चित ही जनविरोधी और इस तरह से लोकतंत्र विरोधी मामला है। तो क्या यह माना जा सकता है कि कांग्रेस के इस रवैये से उसे राजनीतिक नुकसान होने की पूरी आशंका है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi