Article Yuva %e0%a4%87%e0%a4%b8 %e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b7 %e0%a4%a8%e0%a4%88 %e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a5%9c%e0%a5%80 %e0%a4%aa%e0%a4%b0 %e0%a4%98%e0%a4%b0 %e0%a4%86%e0%a4%8f%e0%a4%81%e0%a4%97%e0%a5%87 %e0%a4%97%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%a8 111090300082_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इस वर्ष नई गाड़ी पर घर आएँगे गजानन

विपुल रेगे

Advertiesment
युवा
इस बार गणेश चतुर्थी और ईद के मौके पर बाजार खरीदारों के लिए पूरी तरह से सज चुके हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटो-मोबाइल्स और फर्नीचर खरीदने के लिए हर रोज दुकानों पर ढेरों इन्क्वायरीज आ रही हैं। व्यापारियों का कहना है कि इस बार फेस्टिवल सीजन की शुस्र्आत बेहतर हो रही है। बाजार में लोगों की चहल-पहल बता रही है कि बाजार के लिए इस बार गणेश चतुर्थी शुभ रहेगी। वैसे लोगों का रुझान नई गाड़ियों और एलसीडी टेलिविजन के लिए ज्यादा दिखाई दे रहा है। वैसे यह तय है कि इस बार बहुत से घरों में नई गाड़ी पर सवार होकर ही गजानन पधारेंगे।

ऑटोमोबाइल्स-नए रंगों में स्कूटी
ND
गणेशजी के घर में पधारते ही शहर के ज्यादातर लोग अपने घर प्यारी-सी गाड़ी लाना ज्यादा पसंद करते हैं। इस बार भी ट्रेंड कुछ बदला नहीं है। ऑटोमोबाइल शॉप्स पर रोज न्यू अराइवल्स के बारे में जानने के लिए इन्क्वायरीज बढ़ती जा रही है। रतलाम कोठी स्थित दुग्गड़ टीवीएस पर न्यू अराइवल्स की जानकारी के लिए रोज लोग आ रहे हैं। यहाँ के संचालक अनिल दुग्गड़ ने बताया कि फेस्टिवल सीजन को देखते हुए कंपनी ने नई गाड़ियाँ लाँच की हैं। स्ट्रीक 5 नए कलर्स के साथ अवेलेबल हैं। बाइक्स में सबसे ज्यादा पूछपरख नई अपाचे एबीएस की हो रही है। इसके अलावा विगो और स्कूटी पेप में भी 5 नए कलर्स आए हैं। श्री दुग्गड़ ने बताया कि पेप में नए कलर्स आने के बाद इसकी डिमांड भी बढ़ी है।

अपाचे आरटीआर एबीएस
webdunia
ND
अपाचे की यह नई बाइक युवाओं में बहुत तेजी से लोकप्रिय हो रही है। इसकी सबसे खास बात है एबीएस टेक्नोलॉजी। दुनिया में केवल डुकाटी और होंडा के पास यह तकनीक है। एबीएस तकनीक के कारण गीले सरफेस पर बाइक के फिसलने का खतरा कम होता है। इस स्पोर्ट्‌स बाइक का शानदार साउंड और बेहतरीन तकनीक इसे फेस्टिवल सीजन की बाइक बना देते हैं।

इलेक्ट्रॉनिक्स- एलसीडी की धूम
webdunia
ND
त्योहार पास आते ही इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों में लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है। उषा नगर मेन रोड स्थित एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स शॉप के संचालक दिलीप राठौर ने कहा कि हमारे यहाँ लोग एलसीडी के बारे में ज्यादा इन्क्वायरी कर रहे हैं। इस बार गणेश चतुर्थी के दिन सबसे ज्यादा सेल होने की उम्मीद नजर आ रही है। इसके अलावा एलईडी भी लोग पसंद कर रहे हैं। इस फेस्टिवल सीजन में एलजी की ओर से सिनेमा थ्रीडी को अच्छा रिस्पाँस मिल रहा है।

एलजी की थ्रीडी टेक्नोलॉजी बाकी कंपनियों से बहुत बेहतर है। सिनेमा थ्रीडी की धूम तो पूरे एमपी-छत्तीसगढ़ में मच रही है। सिनेमा थ्रीडी में भी लोअर से लेकर हाई रेंज तक टेलीविजन अवेलेबल हैं। इसके अलावा प्लाज्मा की डिमांड थोड़ी कम है, लेकिन इसके लिए भी इन्क्वायरिज आ रही हैं। रेफ्रिजरेटर में हमारे पास नई डिजाइन है। इसमें फ्रंट लोड में खूबसूरत फ्रिज मिल रहे हैं। वाशिंग मशीन सेक्शन में ऑटोमैटिक और सेमी ऑटोमैटिक दोनों ही अवेलेबल हैं। होम थिएटर सिस्टम व माइक्रोवेव भी उपलब्ध है।

फर्नीचर- डिस्काउंट लूट
webdunia
ND
त्योहारों के इस मौसम में लोग घर को सजाने के लिए अच्छा फर्नीचर भी तलाश रहे हैं। वैसे शहर में कई शॉप्स पर इस समय अच्छा डिस्काउंट दिया जा रहा है। बड़वानी प्लाजा स्थित हुतैब फर्नीचर्स एंड मैट्रेसेस पर त्योहारों के लिए 40 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह ऑफर दस दिनों तक रहेगा। हुतैब के संचालक मुर्तजा व हुफैजा सैलानावाला ने बताया कि हमारे यहाँ एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। इसके अलावा इर्म्पोटेड वैराइटी भी अवेलेबल है। मुर्तजा ने बताया कि सोफा सेट का नया कलेक्शन भी आया है, जो इस फेस्टिवल सीजन में घर ले जाने के लिए परफेक्ट च्वाइस है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi