एंटिना अपने साथ लेकर चलें
सेना में टेलिकम्युनिकेशन के लिए सबसे बड़ी समस्या होती है बड़े एंटिना लगाना। इतना ही नहीं, किसी बड़े शहर में जहाँ पर आपदा आ गई हो और सेल फोन नेटवर्क ध्वस्त हो गया हो तब कम्युनिकेशन के लिए बड़े टावर लगाने के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचता। इतना ही नहीं, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लोगों को भी जब ऐसी जगहों पर न्यूज कवरेज के लिए जाना पड़ता है, जहाँ पर उन्हें अपने साथ बड़ी डिस्क या वैन ले जाना पड़ती है। ऐसे में काफी तकलीफों का सामना करना पड़ता है, खासतौर पर परिवहन काफी महँगा पड़ जाता है। जीएटीआर टेक्नोलॉजी ने एक ऐसा सेटेलाइट एंटिना बनाया है, जो एक व्यक्ति अपने साथ ले जा सकता है। यह बिलकुल बीच बॉल की तरह दिखता है, जिसमें एक सतह नायलोन की होती है और एक अलग तरह की होती है और बीच में होता है एंटिना। कंपनी इससे बड़े 2 मीटर वाले एंटिना भी काफी बेच चुकी है, पर छुटकु एंटिना की माँग खासतौर पर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काफी बढ़ रही है, क्योंकि इसे कहीं पर भी लगाया जा सकता है।