स्टीव जॉब्स ने इस्तीफा दे दिया। विख्यात सॉफ्टवेयर कंपनी एप्पल इंक के सीईओ पद से उन्होंने इसलिए इस्तीफा दे दिया, ताकि वे अपने विश्वसनीय साथी कुक को यह जिम्मेदारी सौंप सकें। आईफोन लाँच करने के बाद उनकी कंपनी का कायापलट हो गया था। कॉलेज की पढ़ाई भी पूरी न कर सके स्टीव का जीवन किसी भी सपने देखने वाले युवा के लिए इंस्पीरेशन हो सकता है। अपनी कामयाबी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा था कि इसके पीछे मेहनत और लगन तो है ही, लेकिन सबसे ऊपर है अपने काम से प्रेम करते रहने की निरंतर इच्छा।
वे अनायास ही और बिना किसी शोर-शराबे के यह सक्सेस मंत्र देते हैं कि लगातार ऊपर सीढ़ियाँ चढ़ते रहने के लिए अपने में डूबकर अपने काम से प्रेम करते रहना कितना जरूरी है। आज रिटायर्ड होने के बाद भी वे पूरी दुनिया के लिए एक यूथ आइकॉन में बदल गए हैं।