Article Yuva %e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a4%be %e0%a4%95%e0%a4%be %e0%a4%97%e0%a5%80%e0%a4%a4 112022900198_1.htm

suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कोलकाता का गीत

मस्ट हियर

Advertiesment
मस्ट हियर
ND
नो वन किल्ड जेसिका का गीत द...द..दिल्ली दिल्ली के बाद अब कोलकाता को भी अपना गीत फिल्म कहानी के माध्यम से मिल गया है। उषा उथुप की दमदार आवाज़ और जैज़ और हार्ड रॉक का रंग लिए गीत आमी शोत्ती बोलची कोलकाता की गलियों में ले जाता है। रवीन्द्रनाथ टेगौर की सबसे खूबसूरत रचनाओं में से एक है एकला चलो रे और विशाल शेखर ने इसे फिर से जन्म दिया है। अमिताभ बच्चन ने इस गाने को अपनी आवाज़ सौंपी है।

इस प्रभावशाली और प्रेरणादायक गीत में अंग्रेजी और हिन्दी की कुछ नई पंक्तियाँ भी जोड़ी गई हैं। गीत पिया तू काहे रूठा रे शास्त्रीय एवं रॉक संगीत का मिश्रण है। -तोरे बिना- संगीत और शब्दों का अनूठा संगम है। टाइटल ट्रैक भी कोलकाता की झलक दिखाता है और श्रेया की आवाज़ जैसा ही मधुर लगता है। के. के. की मदभरी आवाज़ में भी यह गीत और अनूठा लगता है। कहानी के संगीत कोलकाता की मिट्‌टी की खुशबू लिए हुए है और इसमें कोई सीरियस गोंडोगोल नहीं है आमी शोक्ति बोलची।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi