सचिन तेंडुलकर क्रिकेट के भगवान हैं। करोड़ों युवाओं के आदर्श हैं। दुनिया भर में अरबों उनके प्रशंसक हैं। टि्वटर पर उनके करोड़ों फॉलोअर हैं। वे जो करते हैं, युवाओं के लिए एक प्रेरणा बन जाता है। एक स्वप्न बन जाता है। इसलिए मैदान में वे जो आदर्श और प्रेरणा पैदा करते हैं, ठीक उसी तरह से सार्वजनिक जीवन में भी उनसे यही अपेक्षा की जाती है, लेकिन यह दुःखद है कि मुंबई में अपने बंगले के लिए उन्होंने मनपा से कब्जा प्रमाण-पत्र नहीं लिया। हालाँकि इसके लिए उन्होंने 4.35 लाख रुपए का जुर्माना भर दिया है, लेकिन इसके बावजूद उनके द्वारा यह गलती क्रिकेट के भगवान पर एक छोटा-सा धब्बा जरूर लगाती है, जो कि उन पर नहीं लगना चाहिए था।