- शैली अजमेरा इवनिंग गाउन के साथ न केवल ढेरों एक्सपरिमेंट हो रहे हैं, बल्कि
ND
इससे लड़कियाँ अपने शेप और साइज को भी सँवार रही हैं। मोटी लड़कियाँ स्लिमफिट गाउन ट्राय कर रही हैं तो कम हाइट वाली लड़कियाँ डिटेलिंग लिए हुए गाउन। 70 के दशक का ये रेट्रो गारमेंट इस फैशन सीजन में फिर से बेहद इन है।
* लाँग एलिगेंट गाउंस इन दिनों हाई फैशन स्टेटमेंट लिए हुए है। सही डिटेलिंग के साथ डिजाइन किए गए गाउन में स्लीम या थोड़ी-सी मोटी लड़कियाँ अपने लुक्स में ग्लैमर एड कर रही हैं।
* दुल्हनें भी एथेनिक लुक में डिजाइन किए गए गाउन चुन रही हैं।
* गाउंस को अब तो साड़ी के साथ भी मैच कर दिया गया है। डिफ्रेंट वर्जन्स में साड़ी ड्रेप्स दिए गए हैं। लेयर्स व पेस्टल प्रिंट में बनी लाँग लेंथ फ्लोइंग मेक्सी सभी बॉडी शेप्स के लिए हीट है, वहीं लेयर्स में बना गाउन मोटी लड़कियों को भी स्लीम दिखाता है।
* गाउन की स्लीव्स लाँग हो या शॉर्ट, गाउन ऑफ शोल्डर हो या वन शोल्डर कट अगर इसे डिफ्रेंट डिटेलिंग के साथ बनाया जाए तो यह खूबसूरती में कई गुना इजाफा कर देता है।