Article Yuva %e0%a4%98%e0%a4%b0 %e0%a4%95%e0%a5%87 %e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a5%8b%e0%a4%82 %e0%a4%b8%e0%a5%87 %e0%a4%aa%e0%a5%88%e0%a4%a6%e0%a4%be %e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%a4%e0%a4%be %e0%a4%a7%e0%a5%81%e0%a4%86%e0%a4%81 111081100074_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

घर के लोगों से पैदा होता धुआँ

नॉट

Advertiesment
युवा
ND
मुंबई और पुणे में हुए बम धमाकों में देश के ही आतंकवादियों का हाथ होने की खबर है। यह केंद्र सरकार मानती है। सरकार की तरफ से गृहमंत्री पी. चिदंबरम यह बात कह रहे हैं। हालाँकि उन्होंने यह कहा कि जो सबूत मिले हैं, वे इस बात का इशारा करते हैं कि देश के आंतकियों ने इन बम धमाकों को अंजाम दिया है।

निश्चित ही यह खबर चौंकाती नहीं, बल्कि उस भयावहता की ओर भी इशारा करती है कि यदि देश के आतंकियों ने यह अंजाम दिया है तो आगे भी वे क्या कहर बरपा सकते हैं। निश्चित ही यह काम देश के ही असंतुष्ट और नाराज नागरिकों के बिना शायद संभव नहीं हो सकता। इसलिए एक तरफ जहाँ राजनीति को सही नीतियाँ, रणनीति बनाना होगी, वहीं देश की आंतरिक सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए अपनी खुफिया एंजेंसियों को ज्यादा चौक-चौबंद रखना होगा। तभी ये आतंकी कार्रवाइयाँ रुक सकती हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi