Article Yuva %e0%a4%9a%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a5%8c%e0%a4%82%e0%a4%a7 %e0%a4%95%e0%a5%87 %e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a4%9b%e0%a5%87 %e0%a4%95%e0%a4%be %e0%a4%85%e0%a4%81%e0%a4%a7%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a4%be 111072800056_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चकाचौंध के पीछे का अँधेरा

वॉट?

Advertiesment
युवा
ND
ब्रिटिश सिंगर एमी वाइनहाउस अपने घर में मृत पाई गईं। वे बेहतरीन सिंगर थी। बहुत कम उम्र में मशहूर हो जाना कितना त्रासदायक साबित हो सकता है, इसका एक उदाहरण है एमी की मौत। वे सिर्फ 27 साल की थीं और खासी मशहूर हो चुकी थीं। चकाचौंध की दुनिया में रहते हुए वे नशे की आदि हो गई। बताया जाता है कि उन्होंने ज्यादा नशा कर लिया था और इसी वजह से उनकी मौत हुई। फिल्म और संगीत की दुनिया में यह मौत एक बार फिर बताती है कि शोहरत और पैसे के पीछे कितना गहरा अँधेरा है।

सेलिब्रिटीज के प्रशंसक सिर्फ दूधिया रोशनी में उन्हें नहाते, नाचते-गाते और अभिनय करते देखते हैं, लेकिन नहीं देख पाते तो उसके पीछे का अँधेरा। एमी रिश्तों की टूटन की वजह से भी नशे का शिकार हुईं। कुछ समय तक उन्होंने इसके लिए रिहेबिलिटेशन सेंटर की मदद भी ली, लेकिन आखिर कार चकाचौंध के पीछे छिपे अँधेरे ने उनकी जान ले ली।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi