Article Yuva %e0%a4%9c%e0%a5%80%e0%a4%a4 %e0%a4%95%e0%a5%80 %e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%aa%e0%a4%b8%e0%a5%80 112032200209_1.htm

Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जीत की वापसी

मस्ट हियर

Advertiesment
मस्ट हियर
ND
ब्लड मनी फिल्म से संगीतकार के रूप में जीत गांगुली ने हिन्दी फिल्मों में वापसी की है। भट्ट कैम्प की नई पेशकश एक क्राइम-थ्रिलर है। एलबम में कुल 5 मुख्य ट्रैक्स हैं, जिसमें जीत गांगुली के साथ दो अन्य संगीतकारों- सिद्धार्थ हल्दीपुर और प्रणय रिजिया- की संगीत रचनाएँ भी शामिल हैं। चाहत... हक है मेरा से। सईद कादरी के बोल एक जूनूनी प्रेमी की चाहत को बयाँ करते हैं। पाकिस्तान के रॉक सितारे मुस्तफा जाहिद ने इस फिल्म में तीन गाने गाए हैं। वो गुनाह में अपनी गायकी से प्रभावित करते हैं।

राना मजूमदार के स्वरों में धीमा अनप्लग्ड वर्जन भी सुना जा सकता है, जो तेरे संग काटी रातें मुस्तफा के स्वर में एक अच्छा गीत है। तेरी यादों से नए संगीतकार प्रणय रिजिया की प्रस्तुति है। ब्लड मनी का संगीत जीत गांगुली की रचनाओं के लिए कुछ दिनों तक सुना जा सकता है। भट्ट कैम्प के संगीत के प्रशंसक वर्ग को जरूर पसंद आ सकता है ब्लड मनी का संगीत।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi