Article Yuva %e0%a4%9f%e0%a5%87%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f %e0%a4%91%e0%a4%ab %e0%a4%9a%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%9c %e0%a4%9a%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%9c %e0%a4%91%e0%a4%ab %e0%a4%9f%e0%a5%87%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f 111080600048_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

टेस्ट ऑफ चेंज, चेंज ऑफ टेस्ट

Advertiesment
युवा
- गायत्री शर्म
परिवर्तन के बगैर जीवन नीरस और बेजान है। परिवर्तन जब उम्र और समय से सरोकार रखता है तब परिवर्तन का इन दोनों के समानांतर चलना हमारी जीवन-शैली व पसंद-नापसंद को कुछ-कुछ बदल देना स्वभाविक-सा लगता है। सकारात्मक तरीके से परिवर्तन को अपने जीवन से जोड़ना हमें आधुनिक होने की एक नई पहचान भी देता है। यदि हम इस परिवर्तन का स्वागत खुले दिल से करे तो हम हमारी पिछली और हमारी अगली दोनों ही पीढ़ियों में जनरेशन गेप की खाई को आसानी से पाट सकते हैं। समय के चक्र ने किस तरह से युवाओं की जीवन-शैली को प्रभावित किया है, इस विषय पर हमने जाने युवाओं के विचार-

संगीत में युवाओं की पसंद-नापसं
पॉप गायकों की यदि बात की जाए तो अमृता बिडवालकर कभी-कभार गायक जस्टिन बिबर के गानों को सुन लेती हैं।
ND
हिन्दी म्यूजिक में सॉफ्ट म्यूजिक को पसंद करने वाली अमृता को फिल्म अजब प्रेम की गजब कहानी के गीतों को सुनना बड़ा अच्छा लगता है। अमृता के अनुसार रॉक, पॉप, हिप-हॉप म्यूजिक को केवल पॉर्टी में सुनना अच्छा लगता है, क्योंकि फास्ट म्यूजिक होने के कारण उन्हें अधिक सुनने से सिरदर्द- सा होने लगता है।


कपिल तिवारी कभी-कभी क्लासिकल म्यूजिक, इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक और गजलों को सुनना पसंद करते हैं। सॉफ्ट म्यूजिक के शौकीन कपिल गायकों में श्रेया घोषाल को सुनना बहुत पसंद करते हैं। यदि आजकल के दौर की गीतों की बात की जाए तो उनके अनुसार नए गाने अब एक्सपेरीमेंट्‌स की भेंट चढ़कर दिन-ब-दिन अपनी पहचान खोते जा रहे हैं। इसलिए ऐसे गीतों को सुनना कपिल के अनुसार महज एक टाइम पास है।

हिन्दी सॉफ्ट म्यूजिक को पसंद करने के पीछे मयंक मावर का यही तर्क है कि हमारे हिन्दी गाने बेहतर तरीके से भावनाओं की अभिव्यक्ति कर सकते हैं। पहले इनमें अंग्रेजी और ऊर्दू के अल्फाजों का बेहतर तरीके से प्रयोग किया जाता था, किंतु आजकल के गानों में ऊर्दू की जगह अंग्रेजी का समावेश हिन्दी गीतों में कर्णप्रियता को खत्म करता जा रहा है। आजकल के गायकों में सोनू निगम और अंग्रेजी गायकों में एनरिक इग्लेशियस के गीतों को मयंक कभी-कभार सुनना पसंद करते हैं।

सॉफ्ट म्यूजिक को पसंद करने वाले अंकित कटारिया को ऐसा म्यूजिक पसंद है, जो दिल को छू जाए। हिन्दी गीतों में अंकित को केके और अंग्रेजी में ब्रायन एडम्स के गीत बहुत अधिक पसंद हैं।

घर के खाने को प्राथमिकत
इंदौर पोहे-जलेबी और माँ के हाथ का बना साऊथ इंडियन खाना एवं शाही पनीर का स्वाद तो हर वक्त अंकित कटारिया की जीभ पर चढ़ा रहता है। दोस्तों के साथ कभी-कभार पॉर्टीज में जंक फूड, चाइनीज और कॉन्टिनेंटल फूड को टेस्ट करने वाले अंकित को इस तरह के फूड में कोई खासी रुचि नहीं है। उनके लिए इस तरह का खाना महज टाइम पास है, जिसे हमेशा नहीं खा सकते हैं।

पारंपरिक भारतीय फूड कपिल तिवारी की पहली पसंद है। उनके अनुसार भारतीय खाने में जो मसालों की महक व स्वाद है, वह किसी और खाने में नहीं है। कपिल के घर में भी आमतौर पर भारतीय खाना ही बनता है। यही वजह है कि बचपन से लेकर अब तक इस तरह का भोजन का स्वाद लेते- लेते अब यह उनकी आदत और पसंद दोनों ही बन चुका है। अंकित की मानें तो उनके घर के बने गुजराती खमण का कोई सानी नहीं है।

घर का बना खाना और वो भी साऊथ इंडियन अमृता बिडवालकर की पहली पसंद है। बाहर के खाने को खाना अमृता कम ही पसंद करती है, क्योंकि हाइजीन मेंटेन नहीं होने के कारण बाहर का खाना थोड़ा रिस्की होता है।

राजस्थानी, पंजाबी और हर तरह का स्पाइसी खाना मयंक मावर को बहुत पसंद है। कभी-कभार दोस्तों के साथ होटल का खाना खाने वाले मयंक को आमतौर पर घर का बना खाना ही अच्छा लगता है, जिसे वह पहली प्राथमिकता देते हैं।

कार, बाइक और मोबाइल में पसं
जॉन अब्राहम को फॉलो करने वाले अंकित को बॉलीवुड फिल्मों में जॉन की चलाई हर रेसर बाइक बड़ी पसंद है। अभी तो अंकित अपनी पसंदीदा बाइक पल्सर की सवारी का भरपूर लुत्फ उठा रहे हैं। हर्ले डेविडसन उनकी ड्रीम बाइक्स में शुमार है, जिसे खरीदना उनके लिए अपने सपने का हकीकत बनना होगा।

मयंक की पसंदीदा गाड़ी सफारी है। सफारी को पसंद करने के पीछे मयंक का लॉजिक इस गाड़ी का अट्रेक्टिव लुक व रफ एण्ड टफ होना है। इसके कारण गाड़ी का कितनी बार भी एक्सीडेंट हो जाए, गाड़ी में ज्यादा डेमेज नहीं होता है।

फिलहाल नोकिया के2730 मॉडल के फोन से ही काम चलाने वाले अंकित को एडवांस फीचर्स वाले लेटेस्ट मोबाइल बड़े पसंद हैं। नेट सर्विस, वाई फाई और थ्री जी टेक्निक वाले फोन पसंद हैं और अब जल्द ही वे ब्लैकबेरी फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं।

फिल्मों में युवाओं की पसं
देशभक्ति की पृष्ठभूमि से संबंधित फिल्में मयंक के दिल को बड़ी छूती हैं।
webdunia
ND
यही वजह है कि पूरब-पश्चिम फिल्म के विषय ने मयंक को बड़ा प्रभावित किया। यदि नई फिल्मों की बात की जाए तो हाल ही में बनी थ्री इडियट्‌स मयंक की पसंदीदा फिल्मों में से एक है। फिल्मी सितारों में अक्षय कुमार, ऐश्वर्या राय, लियोनार्डो डि केप्रियो के अभिनय ने उन्हें बहुत अधिक प्रभावित किया है।


हॉलीवुड फिल्मों में हैरी पॉटर की तरह फेंटेसी, मैजिक और बॉलीवुड की फनी कॉमेडी फिल्में देखना अमृता को अच्छा लगता है। जहां तक अभिनेता-अभिनेत्री का सवाल है उनके पसंदीदा अभिनेता शाहिद कपूर और अभिनेत्री कटरीना कैफ हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi