Article Yuva %e0%a4%a0%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%b5%e0%a4%88 %e0%a4%a1%e0%a5%89%e0%a4%9f %e0%a4%95%e0%a5%89%e0%a4%ae 22 %e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%ac%e0%a4%b0 2011 111122200237_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ठिलवई डॉट कॉम (22 दिसंबर 2011)

Advertiesment
ठिलवई
डूब कर मरते हैं..
समुंदर भर सिलेबस है
नदी भर पढ़ते हैं
बकेट भर याद होता है
मग भर लिखते हैं
चुल्लू भर मार्क्स मिलते हैं
जिसमें हम डूब कर मरते हैं..
------------------
साल में दो बार
टीचर (विद्यार्थी से) : सेमेस्टर सिस्टम के फायदे बताओ?
विद्यार्थी : सर, फायदे तो पता नहीं, पर बेइज्जती साल में दो बार जरूर हो जाती है।
------------------
धीरे-धीरे
टीचर : तुम क्लास में लेट क्यों आई?
लड़की : सर, एक लड़का मेरा पीछा कर रहा था।
टीचर : तो फिर?
लड़की : वो बहुत धीरे-धीरे चल रहा था।
------------------
सुख और शांति
तुम्हें उतना ही मिलेगा
जितना तुमने पुण्य किया होगा
लेकिन शांति
तुम्हें उतनी ही मिलेगी
जितनी घरवाली चाहेगी।
------------------
पत्नी- आज बस में कंडक्टर ने मेरी बेइज्जती की।
पति- क्यों? क्या हुआ?
पत्नी- मेरे बस से उतरते ही उसने कहा-
अब तीन सवारियाँ इस सीट पर आ जाएँ।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi