आधी रात के समय अपने लेखक पति को बेचैनी से इधर-उधर टहलते देख पत्नी ने पूछा- क्या बात है जी? क्यों जाग रहे हो?
पति : मुझे अपने नए उपन्यास के लिए कोई नाम नहीं सूझ रहा है।
पत्नी : इसमें क्या है? मैं बता देती हूँ।
पति : बताओ बताओ?
पत्नी : क्या उसमें कहीं ढोल शब्द आया है?
पति : नहीं।
पत्नी : तो क्या उसमें कहीं नगाड़ा शब्द आया है?
पति : नहीं।
पत्नी : तो फिर उपन्यास का नाम रख दो- न ढोल न नगाड़ा।
----------------------
मरीज : डॉक्टर साहब जब मैं चाय पीता हूँ तो मेरी आँखों में दर्द होता है।
डॉक्टर : कल से चाय पीते समय कप में से चम्मच निकाल लिया करो।
----------------------
एक लड़की अपने लिए कपड़े खरीदने गई।
लड़की : इस ड्रेस की कीमत क्या है?
सेल्समैन : 1500 रुपए।
लड़की : उफ
और उस पिंक वाली ड्रेस की?
सेल्समैन : दो बार उफ।