फ्यूचर टेंस
टीचर : मेरे पापा काम पर गए हैं, इसका फ्यूचर टेंस बताओ?
स्टूडेंटः वो कल भी जाएँगे... किसी के बाप में हिम्मत हो तो रोक के दिखाएँ।
------------------------
शादी का मतलब
एस मतलब शांति भंग
एच मतलब हिम्मत खत्म
ए मतलब आजादी समाप्त
डी मतलब दिमाग खराब
आई इम्तिहान शुरू
------------------------
डिस्कवरी वाले
शेर शेरनी का चुम्बन लेने लगा तो शेरनी ने रोक दिया और इधर-उधर देखने लगी।
शेर : क्या हुआ?
शेरनी : देख रही हूँ कि कहीं आसपास डिस्कवरी वाले तो नहीं हैं।
------------------------
बेहतरीन वक्त
तंदुरुस्ती वह चीज है, जिससे आपको यह मालूम होता है कि साल का यही बेहतरीन वक्त है।
------------------------
अंतर
एक दोस्त और प्रेमिका में क्या अंतर होता है????
दोस्त वो होता है, जिससे हम उधार लेते हैं...
और...
प्रेमिका वह होती है, जिसके लिए हम उधार
लेते हैं।
------------------------
हॉलीवुड प्रेमी बॉलीवुड प्रेमी से : हमारे पास मैडोना, एंजेलिना जोली, जूलिया रॉबर्ट्स और ब्रिटनी स्पीयर्स जैसी आइटम बॉम्ब हैं।
तुम्हारे पास क्या है?
बॉलीवुड प्रेमी : हमारे पास इमरान हाशमी जैसा बॉम्ब डिफ्यूजर है।
------------------------
अमेरिकन : मोबाइल का आविष्कार हमने किया।
रशियन : सिमकार्ड का आविष्कार हमने किया।
जापानी : बैलेंस का आविष्कार हमने किया।
--
--
--
--
इंडियन : मिस कॉल का आविष्कार हमने किया।