Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दादागिरी बर्दाश्त नहीं

नॉट

Advertiesment
हमें फॉलो करें दादागिरी बर्दाश्त नहीं
ND
अमेरिका की गिद्ध निगाहें अब ईरान पर लगी हुई हैं। अपने देश में बढ़ रही आर्थिक खाई को पाटने के लिए अब अमेरिकन सरकार ईरान पर शिकंजा कसना चाहती है। लीबिया और मिस्र के बाद इराक से पंगा लेना यही दिखा रहा है कि अमेरिका की पेट्रोल की भूख कई देशों को बर्बाद कर देगी।

पाकिस्तान और अफगानिस्तान में ड्रोन हमले करवाने से लेकर एशिया की छाती पर उसने अपने सैनिक अड्डे तैनात कर रखे हैं। पूरे संसार पर राज करने की अमेरिका की नीयत जानने के बाद भी विश्व समुदाय का विरोध न करने से वह और भी देशों को अपना निशाना बनाएगा। हो सकता है तेल और पैसे की भूख उसे कल को हमारा निशाना बनाने पर भी आमादा कर दे। यह नहीं होना चाहिए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi