Article Yuva %e0%a4%a8%e0%a4%8f %e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b2 %e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82 %e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b6 %e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%8b 110011600033_1.htm

rashifal-2026

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नए साल में विश करो

Advertiesment
हमें फॉलो करें नववर्ष

गायत्री शर्मा

ND
ND
युवा अपनी स्टडी, करियर और फ्यूचर प्लानिंग को लेकर गंभीर हैं और नया साल आने पर वह इस दिशा में कुछ ज्यादा उत्साह और उमंग के साथ तैयारी में जुट जाता है। युवा क्या नया करने जा रहे हैं, यही जाना हमने कुस्टूडेंट्स से।

नए साल में युवा नई ऊर्जा के साथ करियर बनाने में जुटे हैं। नए साल पर वे कई तरह की विश करते हैं और उसे पूरा करने की तैयारी में जुट जाते हैं। कहने की जरूरत नहीं कि वे यह तैयारी उत्साह और उमंग के साथ करते हैं।

नया साल, नई ऊर्जा :
युवाओं के लिए नया साल कुछ नया करने का जोश व ऊर्जा लेकर आता है। नए साल की दस्तक के साथ ही जहाँ युवा वर्ग अपने बीते वर्ष की खूबियों व खामियों का नफा-नुकसान के गणित में उलझ जाता है, वहीं यह युवा नए जोश के साथ नए साल में नई प्लानिंग भी करने लगता है।

कुछ युवा नए साल में अपना भाग्य, करियर, शिक्षा, विदेश यात्रा और प्यार आदि संबंधी प्रश्नों व जिज्ञासाओं के समाधान के लिए ज्योतिषियों, अंकशास्त्री व टैरो कार्ड रीडर का दरवाजा खटखटाते हैं, वही कुछ नए साल के शुभ अवसर पर भगवान के दरबार में जाकर अपनी अर्जी लगाते हैं।

युवाओं का है जमाना :
वर्तमान परिवेश को देखते हुए यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि 'आज का दौर युवाओं का है तथा नए साल में युवाओं का नेतृत्व देश व दुनिया के लिए प्रगति व परिवर्तन का पर्याय होगा।' राजनीति से लेकर आईटी, बैंकिंग व अभिनय के क्षेत्र में भी युवाओं का ही डंका बज रहा है। युवाओं की कामयाबी का बस एक ही फलसफा है और वह है - युवाओं की ऊर्जा व बदलती सोच से देश की तस्वीर बदलना।

'इस बार नए साल की शुरूआत मैंने 'ओंकारेश्वर महादेव' के दर्शन के साथ की है। मैं मानता हूँ कि ईश्वर की आराधना से प्रारंभ किया गया कोई भी कार्य सफल होता है।' यह कहना है दिनेश गर्ग का।
नए साल की विश :
करियर और फैमिली दोनों पर ध्यान देना।

कोटा से पढ़ाई के लिए इंदौर आई नीतू जैन कहती हैं कि मैं चाहती हूँ कि मैं इस साल बहुत अच्छी पढ़ाई करूँ और अच्छे मार्क्स लाऊँ। ऐसा करके मैं अपने पिताजी को यह मैसेज दूँगी कि उनकी बेटी उनका सपना पूरा करने के लिए दिन-रात एक कर देगी। मेरी पापा से बस एक ही रिक्वेस्ट है कि प्लीज, मेरे प्यार को मेरा जीवनसाथी बनाने के लिए हाँ कर दो।
नए साल की विश :
अच्छी पढ़ाई करके अप ने पापा के सपनों को साकार करना।

दीपांशु मेहता कहते हैं कि वे 2009 में की गई अपनी गलतियों को वर्ष 2010 में नहीं दोहराएँगे। इस साल वे टाइम की पंक्चुएलिटी पर ध्यान देंगे और मनी सेविंग करना शुरू करेंगे।
नए साल की विश :
अपना डी मैट अकाउंट ओपन कराना।

इंदौर में पढ़ाई कर रहे भीलवाड़ा निवासी मनीष शर्मा चाहते हैं कि नए साल में करियर प्लानिंग उनकी फर्स्ट प्रायोरिटी होगी। मनीष चाहते हैं कि 2010 में उनका प्यार उनके साथ रहें। अपने प्यार को अपना लाइफ पार्टनर बनाने की ठान चुके मनीष इस साल अपनी शादी के लिए अपने पैरेंट्स को राजी करना चाहते हैं।
नए साल की विश :
अपने बड़े भैया को मोबाइल गिफ्ट करना।

'मैं चाहती हूँ कि इस साल मैं अपनी फैमिली को ढेर सारी खुशियाँ दूँ। मैं नोएडा में समर इंर्टनशिप करना चाहती हूँ, जिसके लिए मैं जी-तोड़ मेहनत करूँगी।' नए साल को लेकर यह प्लानिंग है मोना वाधवानी की।
नए साल की विश : अपनी फैमिली को खुश रखना।

आशीष अपने नए साल की प्लानिंग के बारे में बताते हैं कि 'पिछले साल की तरह इस साल भी मैं रोजाना भगवान के दर्शन कर ही घर से बाहर निकला करूँगा तथा अपनी फैमिली को खुशियाँ देने के लिए प्रयास करूँगा। वर्ष 2009 मेरे जीवन का यादगार साल रहा है। मैं चाहता हूँ कि यह साल भी मेरे लिए यादगार बन जाए।'
नए साल की विश : मेरी गर्लफ्रेंड जो मुझसे दूर है, उसका साथ पाने की कोशिश।

हमारे पास आते हैं युवा :
जाने-माने ज्योतिषी देवेन्द्र सिंह कुशवाह के अनुसार ‘मेरे क्लाइंट्स में 70 से 80 प्रतिशत युवा वर्ग ही हैं, जो ज्योतिषी में विश्वास करते हैं। नए साल को लेकर लगभग 50% युवाओं का जिज्ञासा अपने करियर के बारे में जानने की होती है, वहीं 50% युवा मेरे पास अपनी लव मैरिज के बारे में जानने की उत्सुकता लिए भी आते हैं।‘

युवाओं के लिए टिप्स :
गृह, नक्षत्र और तारे उन्हीं का साथ देते हैं, जो कर्म करने में यकीन करते हैं। भाग्य में होने पर भी घर बैठे किसी को कुबेर की दौलत नहीं मिलती। उसको पाने के लिए भी आपको प्रयास करना पड़ता है।

नए साल में अपने लक्ष्य निर्धारित कर उनको पाने का प्रयास करें।

दिल्ली की मशहूर टैरो कार्ड रीडर अनुराधा सिंह मानती हैं कि ‘नए साल में मेरे पास आने वाले 70% युवाओं के प्रश्न अपने करियर, शिक्षा व विदेश यात्रा के बारे में होते हैं। इसी के साथ ही कई युवा अपनी लव लाइफ के बारे में भी पूछते हैं।‘

युवाओं के लिए टिप्स :
अपने नए साल की शुरुआत पूजा-पाठ से करें।

गरीबों व जरूरतमंदों को दान-दक्षिणा देना आप सभी के लिए फायदेमंद होगा।

अपने करियर को लेकर अपने लक्ष्य निर्धारित करें। इस बारे में मिसगाइड होने से बचें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi