Article Yuva %e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%9c %e0%a4%b0%e0%a5%82%e0%a4%ae 112021600169_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

न्यूज रूम

Advertiesment
न्यूज रूम
देश
सुलझ गई गणित की समस्या
ND
दुनियाभर के लिए पहेली बनी रही एक गणितीय समस्या को आगरा के गणितज्ञ निर्भय सिंह ने सुलझा लिया है। वे किसी भी संख्या का क्यूब रूट आसानी से निकाल सकते हैं। वे सम, विषम और दशमलव की किसी भी संख्या का मिनटों में क्यूब रूट पता कर सकते हैं। इस तकनीक से किसी भी संख्या का क्यूब रूट आसानी से मालूम हो सकेगा। निर्भय इस आविष्कार को सार्वजनिक नहीं करेंगे, जब तक उन्हें इसका पेटेंट नहीं मिल जाता। क्यूब रूट निकालने के तरीके काफी जटिल हैं और इनमें काफी वक्त लगता है।

हवा भरवाने के लगेंगे पैसे
आगामी अप्रैल से पेट्रोल पंप पर आपकी गाड़ी में मुफ्त हवा नहीं भरी जाएगी। अब आपको इसके लिए पैसे देने होंगे। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स की माँग पर सरकार ने सहमति जता दी है। यह नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू होगी। इस बारे में आज नई दिल्ली में एक अहम बैठक होने जा रही है। दो पहिया और चार पहिया वाहनों में हवा भरने के शुल्क भी निर्धारित कर दिए गए है। अब पेट्रोल पंपों से हवा भरवाने पर 2 से 20 रुपए तक खर्च आएगा।

भारतीय हॉकी की अग्निपरीक्षा
भारतीय हॉकी टीम नई दिल्ली में होने वाले ओलंपिक क्वालिफायर के लिए जी जान से मेहनत कर रही है। क्वालिफायर में भारत को कनाडा, फ्रांस, इटली, पौलेंड और सिंगापुर से भिड़ना है। भारत की पुरुष और महिला हॉकी टीम को 18 से 26 फरवरी तक ओलंपिक क्वालिफायर में खेलना है। मैचों के ऑनलाइन टिकट खरीदने के लिए हॉकी प्रेमियों में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। महिला हॉकी टीम को क्वालिफाई करने के लिए कनाडा, दक्षिण अफ्रीका, यूक्रेन और पौलेंड से भिड़ना होगा।

विदेश
बन गया पहला जैविक कम्प्यूटर
अमेरिका के वैज्ञानिकों ने पहला जैविक कम्प्यूटर बनाने का दावा किया है। यह कम्प्यूटर जैव अणुओं से बनाया गया है। कैलिफोर्निया के स्क्रिप्स रिसर्च इंस्टीट्‌यूट ने यह कम्प्यूटर बनाया है। जब इस पर सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया गया तो मालूम हुआ कि यह डीएनए चिप में डाले चित्रों को पहचान सकता है। पहले भी इंक्रिप्शन के लिए डीएनए इस्तेमाल हो चुका है, लेकिन डीएनए कम्प्यूटिंग पर आधारित क्रिप्टोसिस्टम को दिखाता यह पहला प्रयोग है।

ई स्ट्रीट बैंड ने जीता ग्रेमी अवॉर्ड
54वें ग्रेमी अवॉर्ड समारोह में ब्रूस स्प्रिंग्सटेन और ई स्ट्रीट बैंड ने धमाकेदार प्रस्तुति देकर संगीत जगत का सबसे बड़ा पुरस्कार अपने नाम कर लिया। स्प्रिंग्सटेन के ई स्ट्रीट बैंड को आयोजन में बहुत सराहा गया। टायलर स्विफ्ट को दो ग्रेमी अवॉर्ड मिले, जबकि फो फाइटर्स ने रॉक म्यूजिक कैटेगरी में चार ग्रेमी पर कब्जा जमाया। ब्रिटिश सिंगर एडले को बेस्ट पॉप वोकल म्यूजिक के लिए दो ग्रेमी मिले। इस कार्यक्रम में दिवंगत व्हिटनी ह्यूस्टन को श्रद्धांजलि दी गई और उनके संगीत में योगदान को याद किया गया।

जोली को गर्व है समाजसेवा पर
हॉलीवुड एक्टर एंजेलिना जोली ने कहा है कि यदि उन्होंने फिल्मों के साथ-साथ समाजसेवा के कार्य नहीं किए होते तो उनका जीवन बेमकसद होता। काँटेक्ट म्यूजिक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि फिल्मी सफलता की चकाचौंध में खो जाने की बजाय मैंने जो काम किए, मुझे उन पर गर्व है। वे खुद को भाग्यशाली मानती हैं कि उन्होंने युद्धग्रस्त क्षेत्रों और शरणार्थियों की बेहतरी के लिए काम किया है। उन्होंने कहा कि मैं अपनी शोहरत को व्यर्थ जाने देती तो मेरे लिए दुख की बात होती।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi