Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

न्यूज रूम (5 अप्रैल 2012)

हमें फॉलो करें न्यूज रूम (5 अप्रैल 2012)
देश
गीता को ओलिंपिक का टिकट
ND
महिला पहलवान गीता ने एशियन क्वालिफाइंग टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीतकर लंदन ओलिंपिक का टिकट पक्का कर लिया है। गीता ने 55 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर ये मुकाम हासिल किया। उन्होंने दक्षिण कोरिया की पहलवान जी यून को पराजित किया। ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई करने वाली वे पहली भारतीय महिला पहलवान बन गई है। उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में भी स्वर्ण पदक जीता था और इन खेलों में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं। 63 किलोग्राम वर्ग में भारत को हार का सामना करना पड़ा।

जल्द ही रिसेट-1 का प्रक्षेपण
उच्च शक्तिशाली राडार इमेजिंग उपग्रह रिसेट-1 के प्रक्षेपण की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान (इसरो) संभवत 20 अप्रेल के आसपास रिसेट-1 को प्रक्षेपित करेगा। सैटेलाइट का थर्मल वैक्यूम परीक्षण पूरा हो चुका है। यह जटिल माइक्रोवेव सैटेलाइट है। इसे पहली बार स्वदेशी तकनीक से भारत में बनाया गया है। इसे पृथ्वी से 536 किलोमीटर ऊपर स्थित कक्षा में स्थापित किया जाएगा। यह जल संसाधनों का नक्शा बनाने में मदद करेगा।

मोबाइल पर अब ट्रेफिक अपडेट
मोबाइल कंपनी नोकिया भारतीयों के लिए ऐसी एप्लीकेशन ला रहा है, जिसकी मदद से ट्रेफिक की समस्या से छुटकारा पाया जा सकेगा। कंपनी ने इस नई एप्लीकेशन को नोकिया के ट्रेफिक फीचर में जोड़ा है। यह एप्लीकेशन ट्रेफिक की मुसीबत से निजात दिलाएगी। नोकिया यूजर्स को ट्रेफिक अपडेट मिलता रहेगा। इसके अलावा शहर के हर लोकेशन की जानकारी भी देगी। इसके माध्यम से ट्रेफिक के स्पीड को भी अपडेट किया जा सकेगा। सर्विस चार्ज देना होगा।

विदेश
बांड करेंगे ओलिंपिक का उद्‌घाटन
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ ने लंदन ओलिंपिक के उद्‌घाटन के लिए हॉलीवुड फिल्मों के जेम्स बांड यानी डेनियल क्रेग को आमंत्रित किया है। वे इस से बेहद खुश हैं। लंदन ओलिंपिक की शुरुआत एक शार्ट फिल्म द अराइवल के साथ होगी। डेनियल ने इसमें एक संक्षिप्त भूमिका निभाई है। इसमें उनके साथ महारानी एलिजाबेथ भी नजर आने वाली है। फिल्म निर्देशक डैनी बॉयल को समारोह का आर्ट डाइरेक्टर नियुक्त किया गया है।

कीलों ने डुबाया टाइटेनिक को
टाइटेनिक जहाज संभवत खराब क्वालिटी की कीलों की वजह से डूबा था। शोध में अनुमान लगाया गया है कि जिन कीलों से जहाज की सतह को जोड़ा गया था, वो घटिया थी। जल वैज्ञानिक रिचर्ड कोरफिल्ड के मुताबिक सतह में लगाई गई कीलें एक समान नहीं थी, जिसके कारण जहाज डूबा। कोरफिल्ड ने जहाज के डूबने के लिए खराब मौसम को भी जिम्मेदार बताया है। कोरफिल्ड की यह रिपोर्ट फिजिक्स वर्ल्ड पत्रिका में प्रकाशित हुई है। उन्होंने अपने दो वैज्ञानिकों के साथ यह शोध कार्य किया था।

शाहरूख को मिलेगी फेलोशिप
बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान को येल यूनिवर्सिटी से फेलोशिप मिलने वाली है। उन्हें 12 अप्रैल को इस सम्मान से नवाजा जाएगा। शाहरूख को कला के माध्यम से मानवीय आदर्शों को प्रोत्साहित करने के लिए यह सम्मान दिया गया है। उन्हें मिली शुबा फेलोशिप में लिखा है कि शाहरूख अपनी फिल्मों और परोपकारी कार्यों के चलते कला की शक्ति प्रदर्शित करने वाले सबसे महत्वपूर्ण उदाहरण हैं। पूर्व में राष्ट्रपति बुश, रोनाल्ड रीगन, जिम कैरी व जिम कार्टर को भी ये फेलोशिप दी जा चुकी है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi