Article Yuva %e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%87 %e0%a4%aa%e0%a4%b0 %e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%9f%e0%a4%95 112032900184_1.htm

Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

परदे पर नाटक

मस्ट वॉच

Advertiesment
मस्ट वॉच
ND
ये फिल्म शेक्सपियर के एक मशहूर प्ले कोरोलेनस पर आधारित है। इंटेस सीन और एक्शन से भरपूर इस फिल्म के निर्देशक रॉल्फ फिन्स हैं। फिल्म रोम के लोकेशंस पर सेट की गई है और खुद रैल्फ ने फिल्म में एक अहम किरदार काउस मार्टियस का किरदार निभाया है। ये एक स्वाभिमानी जनरल है, जो अपने फर्ज के प्रति समर्पित है। कोरोलेनस की माँ चाहती है कि वो अपनी राजनीतिक जिम्मेदारी संभाले, लेकिन वो इंकार कर देता है। नियम तोड़ने की वजह से उससे अपने लोग किनारा कर लेते हैं।

बदले की भावना से भरा कोरोलेनस अपने दुश्मन टुलुस से मिलता है और खुद के ही देश पर आक्रमण करने में उसका साथ देने की बात कहता है। 400 साल पहले लिखी इस कहानी को निर्देशक ने बखूबी परदे पर उतारा है। फिल्म में संवाद भी शेक्सपियर के अंदाज में कहे गए हैं और कलाकारों का अभिनय भी इस कहानी को सजीव बना देता है। शेक्सपीयर के एक बेहतरीन नाटक को बखूबी फिल्म में बदला गया है। कोरोलेनस देखना एक अनूठा अनुभव साबित होता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi