Article Yuva %e0%a4%ab%e0%a5%82%e0%a4%b2 %e0%a4%b8%e0%a4%9c%e0%a5%87 %e0%a4%ab%e0%a5%87%e0%a4%ac%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b8 %e0%a4%aa%e0%a4%b0 111062300081_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

फूल सजे फेब्रिक्स पर

Advertiesment
बरसात
- गायत्री शर्मा
बरसात का मौसम जहाँ प्रकृति के लिए हरियाली के रंग-बिरंगे परिधान ओढ़ने का मौसम होता है, वहीं यह मौसम फैशनप्रेमियों के लिए विविध रंगों के साथ तरह-तरह के एक्सपेरीमेंट्‌स के नाम रहता है। इस मौसम में जहाँ बादलों से टपकती बूँदे पोल्का डॉट्‌स के रूप में और बगीचों के रंग-बिरंगे फूल फ्लोरल प्रिंट बनकर फेब्रिक्स पर उतर आते हैं, वहीं नेचर रिलेटेड प्रिंट्‌स भी विविध आकारों में अलग-अलग फेब्रिक्स पर सजकर अपना जलवा बिखेरते हैं।

ND
मौसम का मिजाज बदलने के साथ ही अब फैशन का अंदाज भी कुछ बदल-सा गया है। चिपचिपी झुलसा देने वाली गर्मी के बाद वाइब्रेंट कलर्स के परिधान आपकी वार्डरोब में सजने को तैयार है। बरसात के इस सुहावने मौसम में रंग-बिरंगे परिधानों को देखकर ऐसा लगता है जैसे प्रकृति के सारे रंग फैशन ने चुराकर उन्हें अपने ही अंदाज में तरह-तरह के फेब्रिक्स पर बिखेर दिया हो।

युवा फैशन डिजाइनरों की सला
सॉफ्ट फील फेब्रिक : रेनी सीजन के फेब्रिक्स और रंगों की जानकारी देते हुए निकिता कासलीवाल ने हमें बताया कि सीजन स्पेशल फेब्रिक्स में इस बार लाइट वेट और सॉफ्ट फील वाले फेब्रिक्स की डिमांड सबसे अधिक रहेगी। रंगों में पेस्टल शेड्‌स और वॉटरी कलर्स कपड़ों पर इंद्रधनुषी रंगों की छटाओं को बिखेरेंगे। यदि हम प्रिंट्‌स की बात करें तो फ्लोरल प्रिंट के साथ इस सीजन में नेचर रिलेटेड सभी प्रिंट फेब्रिक्स पर नजर आएँगे। बाजार में कई स्टाइल्स में रंग-बिरंगे प्लास्टिक बैग्स और पर्स उपलब्ध हैं।

बदले अंदाज में रेट्रो लुक : सुरभि बंसल के अनुसार इस सीजन में मेकअप, एसेसरीज और ड्रेसेस सभी में सेवंटीज का रेट्रो लुक व साथ ही बोहो-चिक लुक चैंज के साथ नजर आएगा। अब बड़े और पतले बेल्ट, कलरफुल गॉगल्स, बिग हेट्‌स, घड़ियों में रेट्रो और मॉडल स्टाइल के मिक्स कॉम्बिनेशन वाली घड़ियाँ चलन में रहेंगी।

वाटरप्रूफ मेकअप है बेस्ट : चिनॉय देसाई कहती हैं कि वाटरप्रूफ मेकअप इस सीजन के लिए बेस्ट है। फाउंडेशन, मस्कारा, आई लाइनर, लिपस्टिक आदि सभी कॉस्मेटिक्स की वाटरप्रूफ रेंज उपलब्ध है। इस मौसम में फाउंडेशन या गॉडी मेकअप को अवाइड करे। लिपस्टिक में आप पिंक, रेड, ब्राउन आदि शेड्‌स ट्राय कर सकते हैं। बालों की सिंपल प्लीट्‌स बनाए या फिर पोनी बनाकर टाई करे।

रैनी सीजन के लिए फैशन टिप्स :
* जींस-टी शर्ट पर चौड़े बेल्ट की जगह पतले बेल्ट या फिर लाइट वेट फेब्रिक्स के कलरफुल स्कार्फ ट्राय करें।
* फोल्डेड पेंट, केप्री, नी लैंथ फ्रॉक, फ्लोरल प्रिंट स्कर्ट आदि रैनी सीजन के बेस्ट आउटफिट्‌स हैं।
* लेदर पर्स की जगह येलो, पिंक, ब्लू जैसे ब्राइट कलर्स के रैग्जीन या प्लास्टिक से बने बड़े पर्स और बैग्स आपकी पर्सनालिटी को एक स्टाइलिश लुक देंगे।

* हाई हील शूज और सैंडल्स की जगह बूट, प्लेटफॉर्म हील शूज या वॉकर पहने।
* फाउंडेशन अवाइड करें। आई लाइनर तथा लिपस्टिक लगाएँ।

येलो का जलवा बरकरार
webdunia
ND
कूल-कूल येलो कलर हॉट-हॉट समर के बाद अब रेनी सीजन में भी फैशनप्रेमियों को बड़ा लुभाएगा। रोशनी से भरपूर इस वाइब्रेंट कलर का हर शेड का जलवा परिधानों से लेकर फुटवियर और एसेसरीज के रूप में आपके बदन पर सजकर आपको भीड़ में अलहदा और खूबसूरत बना देगा। तभी तो येलो इस सीजन का नंबर वन कलर है। येलो के अलावा पिंक, ऑरेंज, पिच, ग्रीन आदि रंगों के ब्राइट शेड्‌स भी आप इस सीजन में ट्राय कर सकते हैं।

फुल की बजाय नी लैंथ
webdunia
ND
बरसात के मौसम में चाहे-अनचाहे कभी न कभी तो बरसात और हमारा मिलन हो ही जाता है। ऐसे में फैशन और बरसात के गंदे मटमैले पानी से बचाव दोनों ही हमारे लिए जरूरी हो जाता है। यही वजह है कि इस बार रेनी सीजन में फुल पेंट की बजाय नी लैंथ पेंट और टी शर्ट में पोलो नेक ट्राय करना आपको कूल, कम्फर्ट और फैशनेबल फील देगा। एसेसरीज में सिंगल कलर बैंगल या ब्रेसलेट की बजाय आप कलरफुल वुडन या प्लास्टिक बैंगल्स को जरूर ट्राय करें।

पारदर्शी रेनकोट है लाजवाब
webdunia
ND
पारदर्शी रंग-बिरंगे रेनकोट, कलरफुल स्पोर्ट शूज, वेजिस और गम बूट्‌स को इस सीजन में ट्राय किया जा सकता है। पोल्का प्रिंट, ज्यामिट्रिकल प्रिंट्‌स और फ्लोरल प्रिंट का जलवा इस सीजन में फैशन प्रेमियों को दीवाना बना देगा। नी लैंथ ड्रेसेस, स्कर्ट्‌स और फ्रॉक्स रेनी सीजन के लिए बेस्ट आउटफिट है। ड्रेस के रंगों से मेल खाती फैशनेबल कलरफूल स्लीपर्स को भी ट्राय किया जा सकता हैं। - पूर्वी सोजतिया (फैशन एक्सपर्ट)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi