Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

फूलों से सजाएं अपना घर-आंगन

Advertiesment
हमें फॉलो करें फूलों से सजाएं अपना घर-आंगन
ND

फूलों के बगैर कोई भी सेलिब्रेशन अधूरा-सा लगता है। कुदरत की खूबसूरती का वरदान कहे जाने वाले फूलों का इस्तेमाल जब घर की सजावट में किया जाता है तो घर का हर कोना जैसे जीवंत हो जाता है। फूलों की महक घर के माहौल को खुशनुमा बनाने के साथ ही आपके मूड को भी तरोताजा करती है।

बगीचे में सजने वाले ताजे फूल जब आपके घर में फूलदान की शोभा बनते हैं तो यह मेजबानों के साथ मेहमानों को भी अपनी ओर आकर्षित करते हैं। खिलते मुस्कुराते रंग-बिरंगे फूल तनाव को कम करने में टॉनिक की तरह कार्य करते हैं व माहौल में खुशियों का संचार करते हैं। अपने घर के अलग-अलग कमरों में तरह-तरह से फूलों की सजावट कर आप अपनी कलात्मकता प्रदर्शित करने के साथ ही घर के इंटीरियर में भी चार चांद लगा सकते हैं।

मानव की संवेदनशीलता, ऊर्जा, उत्साह व खुशियों में बढ़ोतरी करने वाले फूलों को फूलदान या कंटेनर में सजाकर आप अपने घर में सकारात्मक ऊर्जा के स्तर को बढ़ा सकते हैं। यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं घर में ताजे फूलों की सजावट के कुछ आसान तरीके -

webdunia
ND
- घर में ऐसे स्थानों की सजावट में ताजे फूलों का प्रयोग करें, जहां आप अपने दिन का अधिकांश समय व्यतीत करते हैं। ये जगह आपका रसोईघर, गेस्ट रूम, बालकनी, डाइनिंग टेबल आदि स्थान हो सकते हैं।

- सजावट के लिए ऐसे फूलों का प्रयोग करें, जो जल्दी मुरझाते नहीं हों।

- सजावट में फूलों के साथ पौधों की टहनियों व पत्तियों का प्रयोग आपके फ्लॉवर डेकोरेशन में चार चांद लगा सकता है।

- लंबी स्टिक वाले फूल जैसे गुलाब, सूरजमुखी आदि के लिए पतले व लंबे पॉट का प्रयोग करें।

- फूलों को राउंड, स्क्वेयर, वी, यू आदि शेप में अरेंज करके आप हर बार नई तरह से फ्लॉवर पॉट में फूलों को सजा सकते हैं।

- चौड़े कंटेनर में पानी भरकर उसमें ताजे फूलों को डालने से फूलों की महक कमरे में अधिक समय तक बरकरार रहती है। सजावट के लिए आप उसमें रंग-बिरंगे फ्लोटिंग कैंडल्स और स्टोन्स का भी प्रयोग कर सकते हैं।

- फ्लॉवर डेकोरेशन के लिए आप चीनी के कप, बांस की टोकरी, टब, दिए आदि का प्रयोग कर सकते हैं।

- लिविंग रूम में फूलों की सजावट के लिए कांच के पारदर्शी पॉट का प्रयोग करना बेहतर होगा।

- डाइनिंग टेबिल क‍ी सजावट के लिए फ्लॉवर टोकनी या चौड़े फ्लॉवर पॉट का प्रयोग किया जा सकता है जिसमें एक साथ अधिक से अधिक फूल सजाएं जा सकें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi