Article Yuva %e0%a4%ab%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%aa %e0%a4%95%e0%a5%87 %e0%a4%ab%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%b5 %e0%a4%ab%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a5%87 109102600112_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

फ्रैंडशिप के फाइव फंडे

Advertiesment
युवा
ND
ND
दोस्त बड़ी मुश्किल से मिलते हैं। ऐसे दोस्तों की दोस्ती बहुत मायने रखती है, क्योंकि ऐसे दोस्त बिना कोई स्वार्थ और मतलब के निराशा में आपका हाथ थाम लेते हैं। बिगड़ी स्थितियों में मदद का हाथ बढ़ाते हैं और धीरे-से कंधे पर हाथ धरकर पक्की दोस्ती का अहसास कराते हैं। इसलिए पाँच चीजों का ध्यान रखकर ऐसे दोस्तों को संभाल लीजिए।

इन दिनों सलमान खान और अजय देवगन की जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म "लंदन ड्रीम्स" की बहुत चर्चा है। कहते हैं, यह दो दोस्त और उनकी दोस्ती की कहानी है। जिंदगी में एक भी सच्चा दोस्त हो तो जिंदगी ज्यादा बेहतर और खुशहाल हो जाती है। यह कतई जरूरी नहीं कि आपके बहुत सारे दोस्त हों लेकिन वह दोस्त आपको रिस्पेक्ट नहीं करे, आपको प्यार नहीं करे और आपको जाने-समझे नहीं तो दोस्ती के क्या मायने। इसलिए जिंदगी में एक दोस्त, एक सच्चा दोस्त होना जरूरी है, क्योंकि यही दोस्त आपका निराशा में हाथ थामकर रोशनी में ला खड़ा कर सकता है और यही दोस्त खुशी में आपके साथ नाच-गा सकता है। हर स्टूडेंट यह चाहता है कि दोस्तों की भीड़ में उसका कोई एक ही सही, ऐसा दोस्त हो जो उसको बेहतर ढंग से जाने-समझे, प्यार करे।

ऑनेस्टी

दोस्ती में ऑनेस्टी सबसे बड़ा मूल्य है। यदि फ्रैंडशिप में ऑनेस्टी होगी तो यह ज्यादा मजबूत होगी। कई बार देखा गया है कि ऑनेस्टी न होने के कारण ही कॉलेजेस में कई अच्छी दोस्ती टूट जाती हैं और जिंदगी में हमेशा के लिए एक कड़वा स्वाद दे जाती है। कई स्टूडेंट इस अनुभव को जिंदगीभर नहीं भूल पाते हैं। इसलिए अपने दोस्त के प्रति ईमानदार रहें।

लव एंड केयर

दोस्ती में प्यार-मोहब्बत न हो तो मजा ही क्या है। लेकिन प्यार-मोहब्बत का मतलब किसी तरह का स्वार्थ नहीं होता। यह किसी मतलब से नहीं की जाती और न ही इसके जरिए कोई मतलब हासिल किया जाता है। इसमें तो एक-दूसरे के प्रति लव एंड केयर की भावना होती है। एक-दूसरे का ध्यान रखा जाता है, एक-दूसरे की पसंद-नापसंद का ध्यान रखा जाता है।

webdunia
WD
WD
अंडरस्टैंडिंग

यदि प्यार-मोहब्बत हो और अंडरस्टैंडिंग न हो तो भी बात नहीं बनती। कई बार दोस्तों में दरार आ जाती है और दोस्ती टूट जाती है। इसका एक बड़ा कारण होता है अंडरस्टैंडिंग की कमी। यदि दो दोस्तों के बीच बेहतर अंडरस्टैंडिंग होगी तो यह ज्यादा मजबूत होगी। अपने दोस्त को बेहतर ढंग से जानने-समझने की कोशिश करेंगे, तो गलतफहमियाँ पैदा नहीं होंगी।

रिस्पेक्ट

कई बार मौज और मस्ती के मूड में, जोश और जुनून में दोस्त अपने दोस्तों से ऐसी मजाक कर बैठते हैं, जो उन्हें नागवार गुजरता है। उन्हें इंसल्टिंग फील होता है। इसलिए यह ध्यान रखें कि आपका कितना भी अच्छा फ्रैंड हो, आपके कितने भी बेतकल्लुफ रिश्ते हों लेकिन वह आपसे चाहता है कि आप उसका रिस्पेक्ट करें। अक्सर दोस्त यह भूल जाते हैं। दोस्तों का रिस्पेक्ट करें।

कमिटमेंट

कमिटमेंट जीवन का एक ऐसा मूल्य है, जो आपको भी और आपके दोस्त को भी एक बेहतर इंसान बनाता है। कमिटमेंट का मतलब एक तरह का वादा। यह दूसरे के प्रति कुछ करने का जज्बा होता है। इसी जज्बे को कहते हैं कमिटमेंट। दूसरे के प्रति जुड़ाव का भाव, उसके प्रति जिम्मेदारी का बोध, यही कमिटमेंट होता है। दोस्तों के प्रति कमिट रहें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi