Article Yuva %e0%a4%ac%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a5%80 %e0%a4%97%e0%a5%81%e0%a4%b2 111071400070_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बत्ती गुल

Advertiesment
युवा
बत्ती गुल कॉलम जब से शुरू हुआ है, इसका शिकार बनने वालों ने अखबार पढ़ना शुरू कर दिया है। यूनिवर्सिटी कैंपस में कैमरा देखते ही स्टूडेंट्‌स समझ जाते हैं कि बत्ती गुल की टीम आई है। आज यूनिवर्सिटी कैंपस में घूम रहे हैं, लेकिन बारिश के कारण माहौल थोड़ा ढीला दिख रहा है। सेशन की शुरुआत में कई नए चेहरे भी कैंपस में नजर आ रहे हैं। यहाँ हर कोई बत्ती गुल का हिस्सा बनना नहीं चाहता। अरे भई इसके लिए भी हिम्मत चाहिए होती है। लीजिए हमें कुछ हिम्मती युवा मिल गए हैं। डेविड पॉल, टिरकी, विलास पंडागरे, विष्णु लौवंशी, संतोष वास्केल से हमने जानने की कोशिश की अपने नए सवाल का जवाब।

किस जगह को दुनिया का नया देश घोषित किया गया है?

ND
हाँ! तो बताइए डेविड कौनसा देश है वो। दिमाग पर जोर डालकर डेविड ने याद करने की कोशिश की। कल ही न्यूज चैनल में देखा था, अच्छा नाम था याद नहीं आ रहा। तभी डेविड मुस्कुरा कर बोले हाँ दक्षिण सूडान है उस देश का नाम। हमने कहा- जवाब लॉक कर दें। इस पर डेविड कॉन्फिडेंस में बोले बिलकुल सही है लॉक कर दो इसे।

webdunia
ND
ये विलास हैं। विलास ने तो बिना कुछ सोचे फौरन सही नाम बता दिया। दक्षिण सूडान, आज ही अखबार में पढ़ा था। डेली अखबार पढ़ते हैं विलास और आज अखबार पढ़ना काम आ ही गया। बड़े खुश हैं विलास सही जवाब बताकर। सीना फुलाकर कहते हैं, सूडान नहीं दक्षिण सूडान सही है।

webdunia
ND
विष्णु लौवंशी थोड़े नवर्स दिख रहे हैं। उन्हें भरोसा नहीं कि पहले दिए गए दो सवाल सही हैं। कुछ सोचकर जवाब देते हैं कि दक्षिण सूडान सही जवाब है। आपको कैसे मालूम सही है यह जवाब। कहीं पढ़ा था, लेकिन कहाँ याद नहीं आ रहा है। क्या कहते हैं विष्णु, इसे सही मान लें क्या। अब तो विष्णु इस जवाब को नहीं बदलने वाले हैं।

webdunia
ND
अब जाकर मिला ध्यान से अखबार पढ़ने वाला। संतोष वास्केल ने बताया कि सही जवाब दक्षिण सूडान है और यह अफ्रीका का 54वाँ नया देश है। भई वाह ये तो नई जानकारी मिली संतोष से। संतोष आत्मविश्वास से कहते हैं कि बिलकुल सही जवाब है मेरा। आप कहते हैं तो सही होगा आपका जवाब।

सही जवाब दक्षिण सूडान है। इसे दुनिया का 196वाँ और अफ्रीका का 54वाँ देश घोषित किया गया है। यहाँ की जनसंख्या 86 लाख है और यहाँ के 90 प्रतिशत लोगों ने स्वतंत्र राष्ट्र के पक्ष में वोटिंग की थी।

- विपुल रेगे


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi