Article Yuva %e0%a4%ac%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a5%80 %e0%a4%97%e0%a5%81%e0%a4%b2 29 %e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a4%82%e0%a4%ac%e0%a4%b0 2011 111092900081_1.htm

Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बत्ती गुल (29 सितंबर 2011)

Advertiesment
बत्ती गुल
यार मुझे आज कल यह कॉलम बत्ती गुल कम और केबीसी ज्यादा लगने लगा है। जहाँ बिना ऑप्शन्स के कोई कंटेस्टेंट जवाब देने को तैयार ही नहीं होता। भाई अभी ही तो हुआ था मिस यूनिवर्स कॉम्पीटिशन, पर मेरे युवा साथियों को बिना ऑप्शन्स के इस बार की विश्व सुंदरी का नाम भी याद नहीं आया। ग्लैमर की खबरों में तो बड़ी रुचि रखते हैं ना आप सभी? फिर भी यह हाल! खैर आप तो पढ़िए इस बार का हाल।

प्रश्न : इस वर्ष मिस यूनिवर्स का खिताब किसने जीता है?
ऑप्शन - लैला लोपेज, ओलेसिया स्टेफेन्को, लुओ जिलिन, प्रिस्कीला मैकाडो

ND
यशी शर्मा बड़ी उत्सुकता के साथ बत्ती गुल का हिस्सा बनने के लिए आगे आई थी, पर प्रश्न सुनते ही वे इधर-उधर ताँकने लगी। इसी आस में कि शायद किसी दोस्त को इसका उत्तर पता हो। (अजी जवाब तो आपको अपने ही दिमाग से देना होगा) ऑप्शन्स भी होंगे ना? हाँ बिलकुल है। ऑप्शन सुनते ही इनके दिमाग की बत्ती जली और इन्होंने लैला लोपेज का नाम लिया। यह नाम सुन रखा है मैंने। पेपर में फोटो भी देखा इनका।

webdunia
ND
अब बारी आई करिश्मा कोतवाल की। करिश्मा आप बताए इसका सही उत्तर क्या है? प्रश्न और ऑप्शन्स तो सुन ही चुकी हैं आप। इस बार लैला लोपेज को मिस यूनिवर्स का ताज पहनाया गया है। इस बारे में न्यूज चैनल्स और अखबार दोनों में ही काफी बताया जा रहा था। (सुनकर अच्छा लगा कि आप खबरों से ताल्लुक रखती हैं।) आपकी बत्ती भी जल गई।

webdunia
ND
रवि सिसोदिया आपके अनुसार इस प्रश्न का सही जवाब क्या है? मैंने अखबार में पढ़ा था और उसका फोटो भी देखा था। कोई योरप की साँवली-सी लड़की बनी है मिस यूनिवर्स। (अच्छा? हमें तो पता ही नहीं था) मेरे ख्याल से ओलेसिया होना चाहिए, इसका सही जवाब। अरे बंधु ऐसा कैसा अखबार पढ़ा आपने कि आपकी बत्ती गुल नहीं हुई, बल्कि बल्ब फ्यूज ही हो गया।

webdunia
ND
अच्छा कुशल यादव आप ही बता दीजिए इस प्रश्न का सही-सही उत्तर। पहले थोड़ी कंफ्यूज-सी सूरत बनाते हुए कुछ सोचने के बाद कुशल ने कहा लैला लोपेज बनी है मिस यूनिवर्स। पेपर में उसका फोटो देखा था। लंबी-सी सुंदर ब्लैक लड़की है। (ओहो! इतनी जानकारी) चलो भाई मान ली आपकी बात। उस सुंदर-सी लड़की ने आपकी बत्ती गुल होने से बचा ली। बधाई हो महाशय।

webdunia
ND
अंत में हमने अमित की ओर रुख किया। अमितजी आप बताए कौन बनी है मिस यूनिवर्स 2011? अममम... लैला लोपेज बनी है मिस यूनिवर्स। (अच्छा!) हाँ अच्छी दिखती है वह। बहुत खूबसूरत है। (हममम!) चलो भाई मान लिया कि आपको इस बारे में पहले से पता है, आपने सिर्फ दोस्तों का जवाब सुनकर लैला का नाम नहीं लिया है। आपकी बत्ती भी जल गई।

दोस्तों अंगोला की लैला लोपेज ने ही इस बार का मिस यूनिवर्स का खिताब जीता है। जिन दोस्तों की बत्ती जल गई है, उन सभी को बधाई। चलिए दोस्तों फिर मिलते हैं आपसे ब्रेक के बाद...

- आरती मंडलोई


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi